फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 players from Varanasi to play for the UP team in the National Ring Tennis tournament.

Varanasi News: राष्ट्रीय रिंग टेनिस में यूपी टीम में खेलेंगे वाराणसी के 10 खिलाड़ी

Wed, 09 Sep 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
10 players from Varanasi to play for the UP team in the National Ring Tennis tournament.
राष्ट्रीय रिंग टेनिस के लिए चयनित यूपी टीम में शामिल वाराणसी के खिलाड़ी। स्वयं
जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता के लिए यूपी की 16 सदस्यीय टीम मंगलवार को घोषित कर दी गई। इसमें वाराणसी के 10 जबकि प्रदेश जूनियर रिंग टेनिस टीम में जौनपुर और आजमगढ़ के दो-दो, सोनभद्र और बलिया के 1-1 खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में हुआ। यूपी रिंग टेनिस एसोसिएशन और सनबीम स्कूल, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता में चयनित जूनियर वर्ग के खिलाड़ी मंगलवार को बलिया रवाना हो गए। यूपी रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह ने बताया कि तीसरी राष्ट्रीय जूनियर रिंग टेनिस चैंपियनशिप 9 से 11 सितंबर तक सनबीम स्कूल, बलिया में खेली जाएगी। बालक वर्ग की टीम में वाराणसी श्रेयांश जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, वेदांत जायसवाल, शुभम जायसवाल, लक्ष्य केसरी, सात्विक, उम्मे सुकैना, अन्वी कश्यप, श्रेया यादव आयुसी सिंह वाराणसी के खिलाड़ी हैं। यूपी टीम के कोच गुरबिंदर सिंह जबकि मैनेजर की जिम्मेदारी दिनेश कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed