{"_id":"606321268ebc3e76a12215dd","slug":"10-people-corona-positive-in-ballia-varanasi-news-vns582445324","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मृत व्यक्ति के गांव में 10 लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मृत व्यक्ति के गांव में 10 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
रेवती। कोरोना संक्रमण के चलते सीएचसी रेवती क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गांव के पॉजिटिव लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोग स्थिति ठीक है। उनकी निगरानी की जा रही है।
सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुल 62 लोगों की जांच हुई है। इनमें 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जाता है कि मृत व्यक्ति के पॉजिटिव होने की बात सामने आने के बावजूद परिजन उसे लेकर विभिन्न अस्पतालों में घूमते रहे। सीएमओ ने कहा कि जानकारी के बाद संबंधित अधिकारी ने संपर्क किया था लेकिन तीमारदार मरीज को निजी एंबुलेंस से लेकर निकल गए थे। मौत के बाद भी शव को कब्जा में नहीं लिया गया। ऐसे में उक्त शव को मुड़ाडीह लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
दरअसल, मुड़ाडीह गांव में पॉजिटिव आए व्यक्ति की तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों की ओर से बलिया, मऊ तथा वाराणसी के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। कहीं उपचार न मिल पाने पर अंत में वाराणसी के कबीरचौरा ले जाते समय मरीज ने 26 मार्च की रात रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। शव गांव लाया गया और ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का दाह संस्कार किया गया। तब से शवदाह कार्यक्रम में शामिल लोगों की जांच हो रही है और नित्य ही एक दो लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसे लेकर गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जांच में सात लोग मिले पॉजिटिव
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कोरोना जांच टीम द्वारा की गई आरटीपीसीआर जांच में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसे लेकर लोगों में दहशत है। सीएससी के अधीक्षक डा. तनवीर आजम ने बताया कि सीएचसी की कोरोना जांच टीम द्वारा बीते 24 और 26 मार्च को अस्पताल और अन्य स्थानों पर क्षेत्रीय नागरिकों और यात्रियों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें बीते रविवार को आई जांच रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अधीक्षक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वालों में दो मरीज ससना बहादुरपुर तथा इब्राहिमपट्टी के हैं। पंदह के अलावा मऊ, प्रयागराज और वाराणसी निवासी एक-एक मरीज हैं। बताया कि गैर जनपद के निवासी कोरोना मरीजों के बारे में विभागीय स्तर पर सूचित कर दिया गया है। वहीं, ससना बहादुरपुर और इब्राहिमपट्टी में कोरोना जांच टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद सैंपलिंग करने पहुंच गई है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।