फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.20 lakhs rupees looted from old man by robbers in mau returning from bank

यूपी: बुजुर्ग से दिनदहाड़े बदमाशों ने 1.20 लाख लूटे, बैंक से झोले में रखकर लौट रहे थे घर

Wed, 23 Sep 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Sep 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakhs rupees looted from old man by robbers in mau returning from bank
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को एक बुजुर्ग से बाइक सवार बदमाशों ने 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बुजुर्ग बैंक से रुपये निकल ला रहा था। दिनदहाड़े इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सराय गणेश भैंसहा गांव के मूल निवासी पूजन चौहान की ससुराल दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग गांव में है। पूजन को ससुराल में आवास मिला है। इसके कारण पूजन परिवार सहित पतनई बुजुर्ग गांव में ही रहते हैं। किसी काम से पूजन ने दोहरीघाट कस्बा स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक डेढ़ लाख रुपये निकाले थे।
विज्ञापन



रुपये झोले में रखकर पूजन पैदल ही बैंक से घर की ओर चल पड़े थे। रेलवे स्टेशन के करीब पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उन्हें धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसी दौरान लुटेरे पूजन का रुपयों वाला झोला छीनने लगे। छीना-झपटी में दस-दस हजार की तीन गड्डियां नीचे गिर गईं। इस दौरान बदमाश एक लाख 20 हजार रुपये लेकर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश रेलवे स्टेशन से रेलवे लाइन होते हुए मधुबन रोड की तरफ फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एसएन यादव बदमाशों के पीछे गए, लेकिन बदमाश तब तक भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed