{"_id":"316b25fe-dfad-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttar-pradesh-students-preferring-diploma-over-btech","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक का बजा 'बाजा', अब डिप्लोमा की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक का बजा 'बाजा', अब डिप्लोमा की डिमांड
लखनऊ/ शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jun 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों का निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों से मोह भंग हो रहा है। इन कॉलेजों में बीटेक की सीटों पर प्रवेश लेने वाले नहीं मिल रहे हैं। सीटें खाली रहने से कॉलेज प्रबंधन का खर्च नहीं निकल पा रहा है, इसलिए खर्च निकालने के लिए प्रबंधन अब डिप्लोमा कोर्स की ओर भाग रहा है।
विज्ञापन
106 निजी कॉलेजों को मिली इजाजत
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में अब तक 106 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज डिप्लोमा कोर्स की अनुमति प्राप्त कर चुके हैं। ये कॉलेज सेकंड शिफ्ट में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई कराएंगे। हर कॉलेज में डिप्लोमा की 120 सीटें होंगी।
विज्ञापन
''प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव आरके वर्मा कहते हैं कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेकंड शिफ्ट में डिप्लोमा कोर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है।''
विज्ञापन
सीट भरने के लिए होता रहा 'खिलवाड़'
प्रदेश में वर्ष 2000 के बाद निजी क्षेत्रों में तेजी से इंजीनियरिंग कॉलेज खुले। देखते ही देखते निजी कॉलेजों की संख्या 712 के ऊपर निकल गई। इन कॉलेजों के खुलने से बीटेक और एमबीए सीटों की भरमार हो गई। प्राविधिक विश्वविद्यालय इन कॉलेजों की सीटों को भरने के लिए बार-बार नियम शिथिल करता है।
खर्च निकालने में पड़े लाले
इसके बाद भी इनकी सभी सीटें नहीं भर पाती हैं। इसके चलते स्थिति यह हो गई है कि निजी कॉलेजों का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है, इसलिए निजी इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन अब सेकंड शिफ्ट में डिप्लोमा कोर्स चलाना चाहता है। ऐसे कॉलेजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
लगातार आ रहे हैं आवेदन
पहले साल 54 कॉलेजों को अनुमति दी गई थी इस बार 52 कॉलेजों को अब तक अनुमति दी जा चुकी है। अभी निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजता है और वहां से अनुमति दी जाती है।