{"_id":"5b160fe54f1c1bae6e8b657e","slug":"uttar-pradesh-robbery-of-one-crores-from-jewelry-showroom-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, स्टाफ को स्ट्रांग रूम में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, स्टाफ को स्ट्रांग रूम में बंद किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बरेली में पीलीभीत हाईवे पर टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। लूट की सूचना पर आईजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। भागते समय बदमाश ज्वेलरी से भरा एक बैग वहीं छोड़ गए।
दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मोहम्मद सरफराज की पत्नी शबनम खातून का पीलीभीत हाईवे पर विजय पेट्रोल पंप के पास टॉप कैरेट नाम से ज्वेलरी शोरूम है। सोमवार दोपहर 12:30 बजे शोरूम में मौजूद थे।
सोमवार दोपहर करीब 12:40 बजे सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने महिला को गिफ्ट करने के लिए अंगूठी दिखाने को कहा। शोरूम की कर्मचारी मिथलेश अंगूठी दिखाने लगी तभी बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए।

शोरूम के स्टाफ ने उनसे भिड़ने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी के मुंह पर टेप चिपकाकर उनके हाथ सुतली से बांधकर शोरूम में जेवर रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया।
लुटेरों ने शोरूम से 60 हजार की नकदी सहित लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। करीब एक घंटे में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे 1:25 बजे बाइक से पीलीभीत की ओर भाग गए।
शोरूम के बगल में स्थित हर्षित इंटरप्राइजेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीनों बदमाश भागते नजर आए हैं।