फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uttar pradesh robbery of one crores from jewelry showroom in bareilly

यूपी: ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, स्टाफ को स्ट्रांग रूम में बंद किया

Tue, 05 Jun 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 05 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh robbery of one crores from jewelry showroom in bareilly
लूट के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बरेली में पीलीभीत हाईवे पर टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। लूट की सूचना पर आईजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। भागते समय बदमाश ज्वेलरी से भरा एक बैग वहीं छोड़ गए।

दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मोहम्मद सरफराज की पत्नी शबनम खातून का पीलीभीत हाईवे पर विजय पेट्रोल पंप के पास टॉप कैरेट नाम से ज्वेलरी शोरूम है। सोमवार दोपहर 12:30 बजे शोरूम में मौजूद थे। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12:40 बजे सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने महिला को गिफ्ट करने के लिए अंगूठी दिखाने को कहा। शोरूम की कर्मचारी मिथलेश अंगूठी दिखाने लगी तभी बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

uttar pradesh robbery of one crores from jewelry showroom in bareilly
शोरूम के स्टाफ ने उनसे भिड़ने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।  इसके बाद सभी के मुंह पर टेप चिपकाकर उनके हाथ सुतली से बांधकर शोरूम में जेवर रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया। 

लुटेरों ने शोरूम से 60 हजार की नकदी सहित लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। करीब एक घंटे में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे 1:25 बजे बाइक से पीलीभीत की ओर भाग गए। 

शोरूम के बगल में स्थित हर्षित इंटरप्राइजेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीनों बदमाश भागते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed