फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Uttar Pradesh elections: BJP first candidates ticket list could come in next three days, many sitting MLAs will not get ticket

उत्तर प्रदेश चुनाव: अगले तीन दिनों में आएगी भाजपा की पहली सूची, कट सकते हैं कई मौजूदा विधायकों के टिकट

Tue, 11 Jan 2022 04:23 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 11 Jan 2022 04:23 PM IST
सार

बैठक में शामिल सूत्रों का कहना है कि तय यही हुआ है कि जिन भाजपा विधायकों का पांच साल का कार्यकाल सबसे खराब रहा होगा, उन्हें ही टिकट नहीं दिया जाएगा। इसका आकलन विधानसभा क्षेत्रवार तैयार की गई भारतीय जनता पार्टी की रिपोर्ट और संघ की तैयार की गई अपनी रिपोर्ट के आधार पर होना है...

विज्ञापन
Uttar Pradesh elections: BJP first candidates ticket list could come in next three days, many sitting MLAs will not get ticket
लखनऊ में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लखनऊ में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एक बात तय हो गई है कि अधिकांश विधायकों को दोहराया नहीं किया जाएगा। यानी कि इस बार भाजपा के टिकट पर जो लोग विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे, उनमें से कई के टिकट कटेंगे। तय हुआ है कि जिन लोगों के कामकाज का प्रदर्शन पांच साल में सबसे खराब रहा है, उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स को टिकट न दिए जाने का भी फैसला किया गया है। अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर देगी।

विज्ञापन

भाजपा और संघ ने तैयार किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड

भाजपा सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय हुआ कि किसे टिकट दिया जाना है और कैसे लोगों का टिकट काटा जाना है। बैठक में शामिल सूत्रों का कहना है कि तय यही हुआ है कि जिन भाजपा विधायकों का पांच साल का कार्यकाल सबसे खराब रहा होगा, उन्हें ही टिकट नहीं दिया जाएगा। इसका आकलन विधानसभा क्षेत्रवार तैयार की गई भारतीय जनता पार्टी की रिपोर्ट और संघ की तैयार की गई अपनी रिपोर्ट के आधार पर होना है। इस रिपोर्ट को विधानसभा वार अलग-अलग कुछ खास प्वाइंट्स पर तैयार किया गया है। इस समिति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके पास अपने सभी विधायकों का पूरा लेखा-जोखा तैयार है। सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे नामांकन की तारीख नजदीक आती जाएगी, वैसे ही प्रत्याशियों की सूची जारी होती रहेगी। फिलहाल अनुमान यही है कि पहली सूची 14 या 15 जनवरी को जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट

लखनऊ में हुई बैठक में तय हुआ कि जिन लोगों को पहली बार टिकट दिया जाएगा, उनका आपराधिक रिकॉर्ड बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवारवाद के नाम पर मिलने वाले टिकट पर भी सख्ती बढ़ती जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान यह भी तय हुआ कि पार्टी के जिन निष्ठावान कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता होगी और वह जिताऊ उम्मीदवार होंगे, तो उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि परिवारवालों को टिकट न देने का फैसला लिया गया है। हालांकि पार्टी के एक बड़े नेता का यह जरूर कहना है कि अगर कोई कार्यकर्ता परिवार में ही लगातार पार्टी के लिए उसी शिद्दत से काम कर रहा है, तो निश्चित तौर पर उसके टिकट को लेकर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

अंतिम फैसला तो संसदीय बोर्ड ही लेगा

भाजपा सूत्रों के मुताबिक अनुमान तो यही है कि इस बार बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट कटेंगे। हालांकि यह फैसला दिल्ली में संसदीय बोर्ड लेगा लेकिन चुनाव समिति ने अपनी तैयारियों में इसका पूरा खाका बना लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को फिलहाल तीन-तीन नामों के पैनल का प्रस्ताव भेजने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में इसी पैनल से पहले चरण के होने वाले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का नाम तय हो सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पश्चिम से लेकर पूर्व तक टिकटों के बंटवारे का ट्रेंड एक जैसा नहीं रहेगा। यानी कि अगर पश्चिम में ज्यादा सीटें बदली जाती हैं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होगा कि पूर्व में भी उसी हिसाब से सीटें बदली जाएं। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भाजपा की ओर से विधानसभा के कुछ उम्मीदवारों के नाम बड़े अप्रत्याशित से दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed