फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Used language they will understand, UP CM Adityanath on bulldozer actions

UP: 'जो जिस भाषा में समझेगा, उसे वैसे ही समझाना चाहिए', बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान

Wed, 26 Mar 2025 11:02 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Mar 2025 11:02 AM IST
सार

सीएम योगी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में बुलडोजर एक्शन को लेकर बयान दिया। सीएम ने कहा कि जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में समझाना चाहिए।

विज्ञापन
Used language they will understand, UP CM Adityanath on bulldozer actions
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी-कभी लोगों को उस भाषा में बातें समझाने की जरूरत होती है जिसे वे समझते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे, उन्हें कानूनी दायरे में परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath Interview: 'राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए...'; सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में कहा, 'जो लोग न्याय में विश्वास करते हैं, उनके लिए न्याय होता है। जो लोग न्याय और कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानून के दायरे में सबक सिखाया जाता है। इसे उसी भाषा में समझाया जाना चाहिए जिसमें वे इसे समझते हैं।

Used language they will understand, UP CM Adityanath on bulldozer actions
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा विवाद पर भी बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
मथुरा में चल रहे धार्मिक स्थल विवाद के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार अदालत के आदेशों का पालन कर रही है, अन्यथा वहां बहुत कुछ हो सकता था। उन्होंने कहा, "हमें मथुरा का मुद्दा क्यों नहीं उठाना चाहिए? क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम न्यायालय के आदेश का पालन कर रहे हैं। वरना वहां बहुत कुछ हो सकता था।"

विज्ञापन

Used language they will understand, UP CM Adityanath on bulldozer actions
ईदगाह मस्जिद-कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी बोले योगी - फोटो : अमर उजाला
संभल में खुदाई पर सीएम योगी ने कही ये बात
संभल विवाद के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार कानूनी दायरे में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है, और शेष को खोजने के प्रयास जारी हैं। सीएम ने कहा, संभल में 64 तीर्थ स्थल हैं और हमने 54 ढूंढ लिए हैं। जो भी है, हम ढूंढ लेंगे। हम दुनिया को बताएंगे कि संभल में क्या हुआ था? संभल एक सच्चाई है।'

महाकुंभ 2025 के दौरान हुई मौतों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'एक न्यायिक आयोग है जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है। हमने एक महीने का समय दिया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उसे कुछ और समय दिया, और इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी हैं। वे सभी पक्षों से बात कर रहे हैं और बयान दर्ज कर रहे हैं। जो भी निष्कर्ष निकलेगा वो रिपोर्ट वे लोग देंगे, जिस पर हम कार्रवाई करेंगे।'

महाकुंभ पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उनके कई नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आए...यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों का ध्यान रख रही है, आस्था का सम्मान कर रही है। 1947 से 2014 तक कांग्रेस ज्यादातर समय सत्ता में रही, उन्होंने इस दौरान ऐसा क्यों नहीं किया?  पीएम मोदी ने 2019 में प्रयागराज के कुंभ को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed