फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Voters can now find out their polling station and serial number in the electoral roll from the comfort of

यूपी: घर बैठे जान सकेंगे वोटर अपना मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या, इस वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

Mon, 19 Oct 2026 04:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 19 Oct 2026 04:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाता घर बैठे ऑनलाइन मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या जान सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर नाम और जिले के आधार पर जानकारी मिलेगी। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।

विज्ञापन
UP: Voters can now find out their polling station and serial number in the electoral roll from the comfort of
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 में मतदाताओं की सुविधा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नई व्यवस्था की है। अब मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदाताओं को मतदान केंद्र खोजने में परेशानी न हो, इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन जानकारी हासिल करने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

ऐसे जानें अपना मतदान केंद्र

मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर अपने मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए ये चरण अपनाने होंगे

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं। हां दिखने वाले “Search your polling station by name for Graduate and Teacher Constituency” पॉपअप पर क्लिक करें। संबंधित स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और जिले का चयन करें। अपना नाम या संबंधी का नाम दर्ज करें।

नाम के प्रथम या द्वितीय हिस्से की जानकारी देकर भी खोज की जा सकती है। कैप्चा कोड भरकर जानकारी प्राप्त करें। इन चरणों को पूरा करने के बाद मतदाता को अपने मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या का विवरण मिल जाएगा।

 

विज्ञापन

वोट डालने के लिए पहचान पत्र जरूरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के समय मतदाताओं को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी कारण से मतदाता के पास यह पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो आयोग की ओर से निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए अपनी पहचान प्रमाणित कर सकते हैं।

मान्य वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों और अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र भी मान्य होंगे।

सांसदों, विधायकों और पार्षदों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की शैक्षणिक संस्था की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड भी वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में शामिल हैं।

 

 

विज्ञापन

मतदाताओं से मतदान करने की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पहले वेबसाइट पर अपने मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही निर्धारित पहचान दस्तावेज लेकर मतदान केंद्र पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed