फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rahul jaise kuch namune rehne chahiye, CM Yogi Adityanath attacks Congress

Yogi Adityanath Interview: 'राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए...'; सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला

Wed, 26 Mar 2025 10:12 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को 'नमूना' बताया और कहा कि कांग्रेस

विज्ञापन
Rahul jaise kuch namune rehne chahiye, CM Yogi Adityanath attacks Congress
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'नमूना' बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि वह पार्टी अयोध्या में विवाद को जिंदा रखना चाहती है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कांग्रेस की सरकार के दौरान किए गए काम पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि वो दशकों तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था। उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे। काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं। लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

Rahul jaise kuch namune rehne chahiye, CM Yogi Adityanath attacks Congress
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने आगे कहा, उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया। कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया? कांग्रेस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही? और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। हर किसी को एक नई अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। इसे देखने के लिए हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं।


मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को 'भारत तोड़ो अभियान' करार दिया और कहा कि उनकी मंशा से सभी वाकिफ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इनका 'भारत जोड़ो' 'भारत तोड़ो अभियान' का हिस्सा है। अगर वे दक्षिण में जाएंगे, तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर में आएंगे, तो दक्षिण की निंदा करेंगे। अगर वे भारत के बाहर जाएंगे, तो भारत की निंदा करेंगे। इनके आचरण को देश  समझ चुका है। लेकिन भारत की राजनीति में भाजपा के लिए राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे।"

यह भी पढ़ें: UP: 'यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित...', संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी सीएम योगी ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed