यूपी टीईटी: प्राथमिक स्तर की परीक्षा आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 27 जून को प्रदेश भर में दो चरणों में होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पहली पाली में टीईटी प्राथमिक स्तर एवं दूसरी पाली में टीईटी प्राथमिक स्तर भाषा की परीक्षा होगी।
टीईटी प्राथमिक स्तर में 180 केन्द्रों पर कुल 100888 परीक्षार्थी जबकि दूसरी पाली में 78 केन्द्रों पर होने वाली प्राथमिक स्तर भाषा की परीक्षा में 16923 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इलाहाबाद में प्राथमिक स्तर टीईटी में कुल पांच केन्द्रों पर 3849 परीक्षार्थी भाग लेंगे जबकि टीईटी प्राथमिक भाषा एक परीक्षा केन्द्र पर 750 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वह केन्द्र पर प्रवेश पत्र की दो प्रति के साथ पहुंचें।
एक प्रति परीक्षार्थी अपने साथ रखेगा जबकि दूसरी प्रति केन्द्र व्यवस्थापक की ओर से जमा कर ली जाएगी। विकलांग परीक्षार्थियों के लिए आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।