{"_id":"697034987fb4061ff72050c892b2ef70","slug":"uproar-in-aap-on-ticket-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP में अब टिकट पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP में अब टिकट पर बखेड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में टिकट वितरण होते ही बखेड़ा मच गया है। मुरादाबाद में खालिद परवेज को प्रत्याशी बनाने की प्रक्रिया पर पार्टी के रुहेलखंड जोन प्रभारी विशाल शर्मा का कहना है कि पार्टी ने खालिद को टिकट देकर अपने बनाए नियम और प्रक्रिया को तोड़ा है।
झाड़ू यात्रा लेकर बरेली पहुंचे जोन कोआर्डिनेटर विशाल शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने तय किया था कि टिकट के लिए आवेदन करने वालों के इंटरव्यू के बाद हर सीट पर कुछ नाम शार्ट लिस्ट करके उनकी जांच जोन और जिला स्तर पर कराई जाएगी।
वहां से रिपोर्ट हाईकमान को भेजने के बाद ही टिकट घोषित होगा। इसके बजाय पार्टी हाईकमान ने लखनऊ में इंटरव्यू के बाद सीधे टिकट घोषित कर दिया। जोन कोआर्डिनेटर ने बताया कि पार्टी की स्थापना पारदर्शिता के लिए की गई है इसलिए प्रक्रिया टूटने से निराशा है।
विज्ञापन
उन्होंने यह मामला पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के समक्ष रख दिया है। उन्होंने बताया कि झाड़ू यात्रा लेकर लखनऊ जाना है, जहां बुधवार को राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।