फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uppcs interview schedule

यूपीपीसीएस-2011 इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी

Sun, 15 Sep 2013 08:58 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Sep 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
uppcs interview schedule

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2011 मुख्य परीक्षा के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 29 अक्तूबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


साक्षात्कार 389 पदों के लिए होगा। आयोग के इस घोषणा के साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंतजार और इसको लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो गई है।
विज्ञापन


बोर्ड की मई हुई बैठक में आयोग की भर्तियों में हर चरण में आरक्षण लागू करने का फैसला हुआ था लेकिन इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ। इसके बाद आयोग को फैसला पलटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस से वजह से मुख्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट भी घोषित करना पड़ा। आमतौर पर रिजल्ट के साथ साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।


इससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति रही। हालांकि अब सभी तरह की दुविधा दूर हो गई है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 29, 30, 31 अक्तूबर, 11, 12, 13, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर और दो व तीन दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed