फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Up Yogi Govt Appointment of in-charge ministers and nodal officers in districts soon

यूपी सरकार-2.0: जिलों में प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जल्द, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Sun, 03 Apr 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Apr 2022 08:46 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोडल अधिकारियों को प्रभारी मंत्रियों के साथ हर माह जिलों के भ्रमण का फरमान सुना चुके हैं, लेकिन प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नए सिरे से नियुक्ति नहीं हुई है। योगी-2.0 मंत्रिमंडल में पुराने की जगह बड़ी संख्या में नए मंत्रियों को जगह मिली है। 

विज्ञापन
Up Yogi Govt Appointment of in-charge ministers and nodal officers in districts soon
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार फील्ड में सरकारी कामकाज को रफ्तार देने के लिए जिलों में प्रभारी मंत्री व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की कार्रवाई जल्द करने जा रही है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोडल अधिकारियों को प्रभारी मंत्रियों के साथ हर माह जिलों के भ्रमण का फरमान सुना चुके हैं, लेकिन प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नए सिरे से नियुक्ति नहीं हुई है। योगी-2.0 मंत्रिमंडल में पुराने की जगह बड़ी संख्या में नए मंत्रियों को जगह मिली है। 
विज्ञापन


जल्दी ही प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर सकते हैं मुख्यमंत्री  
ऐसे में प्रत्येक जिले में नए सिरे से प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति होनी है। मुख्यमंत्री को छोड़कर मंत्रिमंडल में 52 मंत्री हैं, लेकिन जिलों की संख्या 75 है। ऐसे में कई मंत्रियों को एक से अधिक जिलों का प्रभार मिलना तय है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्दी ही प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन का नियोजन विभाग इस संबंध में कार्रवाई कर रहा है। इसी तरह शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को योगी-1.0 शासन में जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। इनमें से कई सेवानिवृत्त हो चुके हैं या उनका तबादला हो चुका है। 

नए सिरे से नोडल अधिकारियों की होगी नियुक्ति

अब सभी जिलों में नए सिरे से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। शासन का कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही तेजी से कर रहा है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलों में प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के बाद फील्ड के कामकाज की शासन स्तर से मॉनिटरिंग शुरू हो जाएगी। इससे मुख्यमंत्री के निर्देशों का फील्ड में प्रभावी अमल भी सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed