फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP : Village head announced to give five thousand rupees to person who will catch cattle in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar : ग्राम प्रधान का एलान- गोवंश पकड़ कर लाओ, पांच हजार रुपये इनाम पाओ, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल

Sun, 03 Jul 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फरनगर में निराश्रित गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक निराश्रित गोवंश ने दो ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
UP : Village head announced to give five thousand rupees to person who will catch cattle in Muzaffarnagar
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फरनगर में शनिवार को निराश्रित गोवंश ने दो ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।  ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान ने गोवंश पकड़ कर लाने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुजफ़्फरनगर के जानसठ गांव वाजिदपुर में एक निराश्रित गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। दो ग्रामीणों को इस गोवंश ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। किसानों का जंगल में जाना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान ने गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : RLD panchayat: अग्निपथ के विरोध में आज शाहपुर में गरजेंगे चौधरी जयंत, पहुंचने से पहले किया टवीट -'चलो मुजफ्फरनगर'

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से की थी मांग
ग्राम प्रधान अनिल राठी ने बताया कि एसडीएम को भी पत्र देकर निराश्रित गोवंश को पकड़वाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम
इन गोवंश के कारण किसानों का जंगल में जाना मुश्किल हो गया है। किसान चार-पांच व्यक्तियों की टोली बनाकर और हाथों में डंडे लेकर जंगल में चारा काटने और सिंचाई करने के लिए जाते हैं। यह समस्या विकराल हो चुकी है।ग्राम प्रधान ने गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

निराश्रित गोवंशों को भेजें गोशाला  
ग्राम प्रधान ने आला अधिकारियों से निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed