फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: State's first Zika dedicated hospital will be built in Kanpur, PG seats increased in GSVM

यूपी: प्रदेश का पहला जीका डेडीकेटेड हॉस्पिटल कानपुर में बनेगा, जीएसवीएम में बढ़ी पीजी की सीटें

Thu, 11 Nov 2021 06:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
UP: State's first Zika dedicated hospital will be built in Kanpur, PG seats increased in GSVM
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश का पहला जीका डेडीकेटेड सेंटर कानपुर में बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ जीका समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलग जीका डेडीकेटेड हॉस्पिटल बनाएं, जिससे रोगियों को ढंग से उपचार मिले।
विज्ञापन


इसके साथ ही गर्भधारण आयु वर्ग की हर शादीशुदा महिला की स्क्रीनिंग कराने के लिए उन्होंने निर्देश दिए और कहा कि गर्भवती का हर महीने अल्ट्रासाउंड किया जाए। इस मौके पर विधायकों ने मुख्यमंत्री से फॉगिंग न होने की शिकायत भी की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जीका की रोकथाम के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों को जोनों में बांटकर फॉगिंग करने और सर्वेलांस बढ़ाने के सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह को निर्देश दिए और चकेरी क्षेत्र में विस्तृत सैंपलिंग के लिए कहा।
विज्ञापन


सोर्स रिडक्शन पर भी जोर दिया। इस मौके पर घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान ने फॉगिंग न होने की शिकायत की और बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि दीपावली पर ही फॉगिंग और सफाई कराई गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कॉलेज में जीका की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि से जीका और डेंगू में फर्क पूछा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों में एनजीओ के जरिये जीका से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएं। इस मौके पर डीएम विशाख जी. ने जीका की ताजा स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वीबी सिंह, कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. प्रोफेसर विनय कृष्णा भी मौजूद रहे।  

मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ीं
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेंपीजी की सीटों में बढ़ोतरी हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने सीटें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। पैथोलॉजी में दो सीटें बढ़ी हैं। अब इसमें आठ सीटें हो गई हैं। टीबी चेस्ट में दो सीटें बढ़ने से अब सात सीटें हो गई हैं।

कम्युनिटी मेडिसिन में दो सीटें, स्त्री रोग में दो सीटें और फार्माकोलॉजी विभाग में दो सीटें बढ़ी हैं। क्लीनिकल विभागों में सीटें बढ़ने से रोगियों के चिकित्सीय प्रबंधन में आसानी हो जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अभी और विभागों में पीजी सीटें बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed