{"_id":"67c1cc37307b7ca17b0db71c","slug":"up-ramadan-moon-not-visible-know-when-taraweeh-prayers-will-start-and-when-is-the-first-roza-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नहीं दिखाई दिया रमजान का चांद... जानें कब से शुरू होगी तरावीह की नमाज और कब है पहला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहीं दिखाई दिया रमजान का चांद... जानें कब से शुरू होगी तरावीह की नमाज और कब है पहला रोजा
Fri, 28 Feb 2025 08:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:16 PM IST
सार
शुक्रवार देर शाम दारुल उलूम के मोहतमिम कार्यालय में बैठक हुई। उलमा ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बिहार, लखनऊ आदि में संपर्क साधा। कहीं से भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
देशभर में संपर्क साधने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने एलान किया है कि रमजान का चांद दिखाई न देने के चलते पहला रोजा दो मार्च रविवार का होगा। वहीं शनिवार से तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान माह का चांद देखने के लिए शुक्रवार की देर शाम दारुल उलूम के अहतमाम (मोहतमिम कार्यालय) में रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें शामिल उलमा ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बिहार, लखनऊ सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में संपर्क साधा। लेकिन कहीं से भी रमजान का चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कि शुक्रवार को रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया, इसलिए शनिवार की रात तरावीह की नमाज होगी और रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। बैठक में मुफ्ती राशिद आजमी, मुफ्ती जैनुल इस्लाम, मुफ्ती वक्कार कासमी, मुफ्ती फखरुल इस्लाम, मुफ्ती मोहम्मदउल्लाह आदि मौजूद रहे।