फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up primary trainee teacher recruitment 2012

यूपी: शिक्षक बनने के लिए एक पद के हजारों दावेदार

Sat, 29 Dec 2012 12:32 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 29 Dec 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
up primary trainee teacher recruitment 2012

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित 72 हजार 825 पदों के लिए कुल कितने दावेदारों ने आवेदन किया हैं यह 30 दिसंबर के बाद ही तय हो पाएगा। इस बीच भर्ती प्रक्रिया के लिए ई-चालान बनवाने के अंतिम दिन शुक्रवार देर रात 46 लाख से ज्यादा आवेदकों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से चालाना बनवाने का आंकड़ा सामने आया है।

विज्ञापन


28 दिसंबर को रात 12 बजे तक तक ई-चालान बनवाने वाले आवेदक 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विभागीय और बैंक उच्चाधिकारियों के अनुसार ई-चालान बनवाने के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर एक साथं आवेदकों द्वारा प्रयास किए जाने की वजह से सर्वर पर लोड बढ़ गया।
विज्ञापन


इससे हजारों की संख्या में अंतिम दिन आवेदक ई-चालान नहीं बनवा पाए। ऐसे में विभाग आवेदन लेने की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषद को पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन  6 से 7 लाख आवेदन मिल रहे हैं। इस हिसाब से एक पद के लिए हजारों दावेदार हैं। प्रदेश में पहली बार शिक्षक भर्ती के लिए ई-चालान बनवाकर ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीईटी रिजल्ट ने बढ़ाया दबाव
सीबीएसई की सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का रिजल्ट 27 दिसंबर को घोषित हो जाने से ई-चालाना बनवाने वाले आवेदकों की संख्या में अंतिम दिन और इजाफा हो गया। सूबे से हजारों छात्रों ने सीटीईटी परीक्षा पास की है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मांगे गए आवेदन में टीईटी और सीटीईटी पास आवेदन कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 27 दिसंबर को सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने से हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलने का अनुमान है।


सर्वर इज नॉट फाउंड
सॉरी, सर्वर इज नॉट फाउंड, योर फार्म नॉट एक्सेप्टेड। इन समस्याओं से अभ्यर्थियों को जूझना पड़ा। सर्वर दिक्कत के चलते देर रात तक साइबर कैफे पर अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए जूझते रहे। इस बीच घंटों की मशक्कत के बाद एक फार्म भरने में आवेदक सफल हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed