{"_id":"6aca4dc52ca0be9037064035","slug":"seven-trains-to-and-from-delhi-cancelled-6800-passengers-inconvenienced-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द: 6800 यात्री परेशान, सीजेपी प्रदर्शन के कारण निरस्त रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द: 6800 यात्री परेशान, सीजेपी प्रदर्शन के कारण निरस्त रहा संचालन
Sat, 10 Oct 2026 08:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:07 PM IST
सार
मुख्य जनसंपर्क ने बताया कि निरस्त की गईं ट्रेनों में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शामिल रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली छह ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण रद्द रहीं ट्रेनें।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमित पाठक ने कड़ी मशक्कत कर तेजस एक्सप्रेस में दिल्ली के लिए 10 अक्तूबर का कन्फर्म टिकट बुक करवाया था। हालांकि, शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के कारण ट्रेन निरस्त कर दी गई। ऐसे में अमित दिल्ली नहीं जा सके। लखनऊ से दिल्ली जाने-आने वाली सात ट्रेनें रद्द किए जाने से करीब 6800 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि निरस्त की गईं ट्रेनों में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शामिल रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली छह ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं। इनमें 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ लखनऊ मऊ तथा 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस शामिल रहीं। शनिवार को लखनऊ से एसी एक्सप्रेस और लखनऊ मेल का संचालन हुआ।
विज्ञापन
अनाउंसमेंट, मेसेज से दी सूचना
यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग स्टेशन पर शुक्रवार से लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा है। इससे निरस्त की गईं ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। जंक्शन पर तेजस एक्सप्रेस के रद्द होने का अनाउंसमेंट होता रहा। ट्रेनों के निरस्तीकरण से पहले यात्रियों को मेसेज के जरिये भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
आज निरस्त रहेगी गोमती एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। इस वजह से यह ट्रेन रविवार को चारबाग स्टेशन से दिल्ली के लिए नहीं चलेगी।
यात्री न मिलने से एसी जनरथ बस निरस्त
बस अड्डों पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या शनिवार को आम दिनों के मुकाबले कम रही। आलम यह रहा कि यात्रियों के अभाव में एसी जनरथ बस निरस्त कर दी गई। आलमबाग बस अड्डे से रोजाना 30 एसी और 17 साधारण बसें चलती हैं। लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली की बसें सामान्य रूप से बाराबंकी, रायबरेली, आलमबाग बस टर्मिनल, कैसरबाग से चलती रहीं। अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ नहीं जुटी। उधर, नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। आलमबाग से दिल्ली के लिए शाम चार बजे जाने वाली एसी जनरथ बस मात्र छह यात्री होने से निरस्त कर दी गई।