फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up policemen on duty to kill mosquitoes

अजीब ड्यूटी! पुलिसवाले मार रहे हैं मच्छर

Fri, 24 Jan 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
up policemen on duty to kill mosquitoes

पुलिसवालों की सख्त ड्यूटी के बारे में आपने भी सुना होगा, लेकिन यह कहा जाए कि कुछ पुलिसकर्मियों को इन दिनों मच्छर मारने का जिम्मा सौंपा हुआ है, तो आप क्या करेंगे?

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर दो पुलिसकर्मियों को सिर्फ इस काम के लिए तैनात किया गया था कि वे मच्छर मार सकें।

इन पुलिसकर्मियों को मच्छर मारने के लिए दो इलेक्ट्रॉनिक रैकेट दिए गए थे। और आदेश दिए गए थे कि ऑफिस में एक भी मच्छर नहीं दिख्ाना चाहिए।

यहां राजीव रौतेला एक प्रमोटेड आईएएस हैं और उन्हें पहली बार जिलाधिकारी का चार्ज मिला है। राजीव अपने बयानों और फैसलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले साल इसी अफसर ने शहीदों का अपमान किया था और फिर छात्रों ने इनके पुतले भी जलाए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो पुलिसवालों को इस तरह मच्छर मारने पर लगाने से अलीगढ़ से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी जमीरउल्लाह खफा हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आचरण से लगता है कि वे जनता के सेवक नहीं, बल्कि राजा-महाराजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed