{"_id":"18778b20-ceda-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-police-on-social-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब फेसबुक पर भी दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब फेसबुक पर भी दर्ज होगी एफआईआर
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश की गाजियाबाद जिला पुलिस अब सोशल होने जा रही है। ट्वीटर पर पुलिस अपना एकाउंट बनाएगी और फेसबुक पर पेज क्रिएट करेगी।
विज्ञापन
जनता इन दोनों ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एफआईआर और सुझाव भी दर्ज करा सकेगी। लखनऊ के बाद गाजियाबाद सूबे का ऐसा दूसरा जिला बनने जा रहा है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि ट्वीटर पर गाजियाबाद पुलिस का एकाउंट होगा, जिस पर लोग कमेंट्स कर अपनी बात या समस्या लिख सकते हैं।
फेसबुक पर पुलिस अपना एकाउंट बनाएगी, जिसमें कम्पलेंट नाम का कॉलम होगा, जिसमें शिकायत या समस्या का मैसेज किया जा सकता है।
रोजाना एकाउंट को चेक किया जाएगा। जरूरी हुई तो शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि कार्रवाई उन शिकायतों पर की जाएगी, जो पुलिस और समस्याओं से जुडी होंगी, न कि आपसी विवाद के मामले।
आपसी विवाद के मामलों के लिए थाने में ही एफआईआर करनी पड़ेगी। बता दें कि हाल ही में सभी जिलों के एसएसपी के पीआरओ से फेसबुक पर एकाउंट बनवाए गए थे और अब ये कवायद जा रही है।
विज्ञापन