{"_id":"a758f6768e482d4467322b325d870116","slug":"up-police-communal-mentality-tauqeer-raza","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सांप्रदायिक है यूपी पुलिस की मानसिकता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सांप्रदायिक है यूपी पुलिस की मानसिकता'
अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष और हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग यूपी के सलाहकार मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि सूबे में कुछ ताकतें चुनावी फायदे के लिए फसाद कराने की साजिश रच रहीं हैं।
विज्ञापन
इसके लिए हिंदू और मुसलमानों में सांप्रदायिक सौहार्द की जरूरत है। हिंदू व मुस्लिम धर्माचार्यों के साथ प्रदेश में सद्भावना सम्मेलन इसी का हिस्सा है। यूपी पुलिस की भूमिका ठीक नहीं है। सांप्रदायिक मानसिकता वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
संभल गेस्ट हाउस में सपा जिला सचिव सईद अख्तर इस्रायली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना तौकीर रजा का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 30 नवंबर को मुरादाबाद में सद्भावना सम्मेलन किया जाएगा।
इसमें सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सेवानिवृत्त आईपीएस विभूति नारायण राय, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, अयोध्या से आचार्य जुगुल किशोर शास्त्री, स्वामी कैलाशानंद महाराज एवं अजमेर शरीफ, देवा शरीफ एवं कलियर शरीफ के मशायख और उलमा शरीक होंगे।
विज्ञापन
गैर सियासी सम्मेलन में किसी सियासी पार्टी के समर्थन का ऐलान नहीं होगा। सिर्फ सांप्रदायिक एकता पर बात होगी। अगला सम्मेलन 14 दिसंबर को मेरठ में होगा।