फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Mother burned themselves alive, including two children

यूपी: मां ने दो बच्चों समेत खुद को जिंदा जलाया

Sun, 05 May 2013 12:48 AM IST
पनवाड़ी (महोबा)/ब्यूरो
पनवाड़ी (महोबा)/ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
UP: Mother burned themselves alive, including two children

शराबी पति के उत्पीड़न से दुखी महिला ने अपने दो बच्चों सहित खुद को जिंदा जला लिया। घटना ने ग्रामीणों का दिल दहल गया। यह घटना उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के थाना पनवाड़ी के ग्राम तुर्रा मुहार में घटी।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को विनोद कुमारी (28)  ने बेटी रक्षा (7) और पुत्र अखिल (2) को कमरे में ले जाकर अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसने दोनों बच्चों और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली।
विज्ञापन


इसमें दोनों बच्चे और वह जिंदा जल गई। शोर सुनकर परिजन जागे और फिर ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजे की कुंडी तोड़कर आग बुझाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मां और बच्चों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री विनोद कुमारी की शादी आठ साल पहले तुर्रा मुहार निवासी शिवपाल लोधी से की थी। शिवपाल शराब का लती और उसकी सोहबत भी गलत थी। मना करने पर विनोद कुमारी से मारपीट और उत्पीड़न करता था।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पति के उत्पीड़न के कारण यह घटना घटी है।

पिता की तहरीर पर पनवाड़ी पुलिस ने मृतका के पति शिवपाल लोधी और ससुर वृंदावन को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता सत्तदीन ने थाना पनवाड़ी में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।  


एक साथ उठी तीन अर्थियां, छलके आंसू

एक ही घर से एक साथ उठीं मां और दो बच्चों की अर्थियां देख लोगों की आंखें नम हो गईं। अर्थियां उठाते समय परिजनों और ग्रामीणों के आंसू थम नहीं थमे।

मृतका की मां कस्तूरी पछाड़ खाकर बेहोश हो गई। पानी डालकर उसे होश में लाया गया।

गांव की चंद्रकुंवर, प्यारीदेवी, रामदेवी, पूजा, सुखरानी कहती हैं कि विनोद कुमारी ग्रामीणों को शराब से बचाने के लिए गांव में जनजागरण फैला रही थी और शराब पर बंदिश लगाने के लिए महिलाओं को एकजुट कर रही थी, लेकिन वह जिंदगी से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed