फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up minister threatened on phone

यूपी: मंत्री बोले 'साढ़े चार लाख दो, वरना इलाज कर दूंगा'

Wed, 03 Jul 2013 12:23 AM IST
हाथरस/ब्यूरो
हाथरस/ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
up minister threatened on phone

उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने यहां के व्यापारी को फैक्ट्री का बकाया भुगतान करने की फोन पर धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि यदि एक सप्ताह में साढ़े चार लाख रुपए फैक्ट्री मालिक को नहीं दिए तो उनके पास इलाज है।

विज्ञापन


व्यापारी का कहना है कि उसका उक्त फैक्ट्री से वर्षों से कोई व्यापार ही नहीं हुआ है तो बकाये का सवाल ही नहीं उठता। उसने एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हाथरस में अभय अग्रवाल का रबड़ का कारोबार है। अग्रवाल के मुताबिक फोन पर मंत्री ने कहा कि गोयल केमिकल सहारनपुर के आप पर चार से साढ़े चार लाख रुपये बकाया हैं, एक सप्ताह के अंदर पैसे दे दो। यदि सप्ताह भर में नहीं दोगे तो दोगुना देना पड़ेगा। मेरे पास इलाज है, नोट कर लो दोगुना ही दोगे, ब्याज सहित।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय अग्रवाल का कहना है कि गोयल केमिकल सहारनपुर वालों से कई वर्षों से हमारा कोई व्यापार नहीं हुआ है और पता नहीं किस आधार पर मंत्री महोदय के नाम से इस फोन पर धौंस दी गई है।


सोमवार को इस धमकी के मिलने के बाद अभय अग्रवाल ने इस मामले में अभय अग्रवाल ने एएसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया। एएसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस संबंध में जब उसी नंबर पर कॉल की गई तो खुद को मंत्री के निजी सचिव बताने वाले केपी सिंह ने इस तरह के किसी प्रकरण की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed