फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up leader behind mla murder

पूर्व विधायक हत्या के पीछे यूपी सरकार का एक कद्दावर नेता!

Sun, 21 Jul 2013 10:41 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
up leader behind mla murder

आजमगढ़ के सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू की हत्या के पीछे सियासी या जातीय रार है या फिर गैंगवार। पुलिस और एसटीएफ की टीमें इन तीन बिंदुओं के सहारे हत्याकांड के सुराग तलाश रही हैं।

विज्ञापन


शुरुआती पड़ताल और वारदात के पहले से चला आ रहा घटनाक्रम इशारा कर रहे हैं कि एक सियासी साजिश को जेल की सलाखों के पीछे से अंजाम दिलवाया गया। तफ्तीश के इस इशारे ने राज्य सरकार के एक कद्दावर सियासतदां को शक के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन


शूटरों को तलाश रही पुलिस और एसटीएफ ने वाराणसी के चोलापुर के 50 हजार के इनामी पर अपनी आंखें टिका दी हैं। गोरखपुर और बनारस की एसटीएफ टीमों ने आजमगढ़ में डेरा डाल दिया है। इसके अलावा एक टीम ने वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद कुंटू सिंह से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पूर्व विधायक आजमगढ़ के जिस इलाके से वास्ता रखते थे, वहां लंबे समय से दो जातियों के बीच लंबे समय से संघर्ष चला आ रहा है। इस संघर्ष के पीछे सियासत और वर्चस्व दोनों ही वजह हैं।

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह को अपनी जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा था। लखनऊ समेत वाराणसी के आसपास के इलाकों में पिछले कुछ सालों में कई पेशेवर शूटर पकड़ गए। उन लोगों ने पूछताछ में कबूला कि सर्वेश सिंह उनके निशाने पर हैं।

इनको आधार बनाकर सर्वेश सिंह ने मुख्यमंत्री से लेकर कई आला अधिकारियों के यहां कई बार सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई लेकिन आजमगढ़ के ही एक कद्दावर सियासतदां के चलते सर्वेश सिंह की गुहार फाइलों में ही दबकर रह गई।

आजमगढ़ के पुलिस कप्तान ने सरकार को रिपोर्ट भेजी कि सर्वेश सिंह की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं है। बताते हैं कि राज्य सरकार के इस कद्दावर नेता से सर्वेश का सियासी के अलावा किसी जमीन का भी विवाद है।

कुंटू-सर्वेश की दुश्मनी का इस्तेमाल
चूंकि सर्वेश की वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह से लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इसलिए एसटीएफ और पुलिस ने फिलहाल कुंटू सिंह को ही हत्याकांड की जांच के केंद्र में रख रखा है।

आशंका जताई जा रही है कि कहीं शक के घेरे में आए नेता ने सर्वेश और कुंटू की दुश्मनी का इस्तेमाल अपनी रार निपटाने के लिए तो नहीं किया। या फिर दुश्मन के दुश्मन को दोस्त बनाकर पूर्व विधायक की हत्या को अंजाम दिलाया गया।

पुलिस और एसटीएफ की टीमें इन पहलुओं को करीब से जांच रही हैं। हालांकि कद्दावर नेता पर हाथ डालना पुलिस के लिए दूर की कौड़ी है।

पेशेवर शूटरों ने दिया अंजाम
पुलिस और एसटीएफ का मानना है कि जिस तरह से थाने के पास दिनदहाड़े वारदात की गई, उससे साफ जाहिर है कि उसे अंजाम देने वाले प्रोफेशनल शूटर थे। कुंटू सिंह से जुड़े कुछ पुराने नामों के अलावा पुलिस टीमों को वाराणसी के चोलापुर के 50 हजार के इनामी की तलाश है।

पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो उसकी ओर इशारा कर रहे हैं। यह इनामी कुख्यात मुन्ना बजरंगी गैंग का भी करीबी है। एसटीएफ जेपी यादव मुठभेड़ कांड से जुड़ी जानकारियां भी जुटा रही है।

सूत्रों के मुताबिक सर्वेश ने कुंटू के लिए कुछ शूटरों को लगाया था। उनमें से कुछ बाद में मुठभेड़ में मारे गए थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वेश का हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक एवं बसपा नेता सर्वेश सिंह उर्फ सीपू का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को आजमगढ़ के दोहरीघाट (मऊ) में मुक्तिधाम श्मशान घाट पर हुआ। पूर्व विधायक की हत्या के शोक में जीयनपुर कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा।

पुलिस और पीएसी ने कस्बे में गश्त की। पुलिस की तरफ से हजारों की अज्ञात भीड़ के खिलाफ हिंसा, आगजनी और फायरिंग के दो मुकदमे दर्ज किए गए। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घरों पर दबिश दे रही है।


जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को निलंबित कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आईजी जोन वाराणसी जीएल मीणा ने बताया कि पूरे प्रकरण में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आईजी जोन वाराणसी जीएल मीणा ने बताया कि पूरे प्रकरण की विवेचना के बाद ही पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed