फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up govt okays land for institute promised by rahul gandhi

अखिलेश ने दी राहुल की घोषणा को मंजूरी

Tue, 18 Jun 2013 11:54 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
up govt okays land for institute promised by rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने की घोषणा के तीन दिन बाद ही अखिलेश सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने अमेठी जिले के जगदीशपुर में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए पांच एकड़ भूमि 99 साल की लीज पर देने की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए एक रुपये के प्रतीकात्मक लीज रेंट पर जमीन मुहैया कराने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने 14 जून को अमेठी में एक कार्यक्रम के दौरान होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने की घोषणा की थी।

कैसा होगा इंस्टीट्यूट
यह होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट केंद्रीय योजना के तहत स्थापित किया जाएगा। यह देश का 22वां सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट होगा और सौ प्रतिशत आवासीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संस्थान से बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एडमिनिस्ट्रेशन. डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड ब्रेवरेज सर्विस और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग का कोर्स संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed