{"_id":"67eff35fd0d761f6cb0fbac7","slug":"up-firing-on-a-young-man-in-broad-daylight-in-meerut-being-hit-by-three-bullets-in-the-stomach-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेट में तीन गोलियां लगने के बाद भी बोला- बाबर, कल्लू और जुनैद थे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेट में तीन गोलियां लगने के बाद भी बोला- बाबर, कल्लू और जुनैद थे...
Fri, 04 Apr 2025 08:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:28 PM IST
सार
भूमिया का पुल निवासी शाहवेज को घेरकर पहले पीटा गया और फिर उसे गोलियां मारी गईं। भीड़ एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल में शाहवेज की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घायल शाहवेज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवईनगर के ताज पैलेस के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने शाहवेज को गोली मार दी। जानलेवा हमले में उसके पेट में तीन गोलियां लगीं। उसे गंभीर अवस्था में गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भूमिया का पुल निवासी शाहवेज पुत्र सगीर ने बताया कि उसकी बाबर, कल्लू, जुनैद समेत 8-10 लड़कों ने पुरानी रंजिश चल रही है। ये लोग उसके घर के आसपास के ही रहने वाले हैं। शुक्रवार शाम इन्हीं आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसके पेट में तीन गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने आकर शाहवेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार और लिसाड़ी गेट थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी चल रही है। इसी के चलते एक पक्ष के लोगों ने हमला करके शाहवेज को गोलियां मारी हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी चल रही है। इसी के चलते एक पक्ष के लोगों ने हमला करके शाहवेज को गोलियां मारी हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।