{"_id":"6229fc258b84284509663d8e","slug":"up-electionup-election-result-2022-top-10-political-statements-that-changed-the-up-politics-how-modi-yogi-beat-akhilesh-jayant-result-2022-top-10-political-statements-that-changed-the-up-politics-how-modi-yogi-beat-akhilesh-jayant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result 2022: दस बयान जिनसे बदल गई यूपी की तस्वीर, मोदी-योगी की जोड़ी ने अखिलेश-जयंत को दे दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result 2022: दस बयान जिनसे बदल गई यूपी की तस्वीर, मोदी-योगी की जोड़ी ने अखिलेश-जयंत को दे दी पटखनी
Thu, 10 Mar 2022 06:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
जब चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था, तब भाजपा में भगदड़ मची हुई थी। योगी कैबिनेट के तीन कद्दावर मंत्री समेत 17 विधायक एक के बाद एक भाजपा छोड़कर सपा में जा चुके थे। तब कहा जाने लगा था कि यूपी में भाजपा की राह कठिन हो चुकी है। सियासी पंडितों ने समाजवादी पार्टी को जाति, धर्म और मुद्दों के आधार पर मजबूत बताना शुरू कर दिया था, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़े सारा खेल बदलता गया।इस खेल को बदलने में पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के कई नेताओं ने बड़ी भूमिका निभाई। इन नेताओं ने समय चुनकर एक से बढ़कर एक बयान देना शुरू कर दिया और इन्हीं बयानों ने यूपी का पूरा समीकरण बदलकर रख दिया। आइए जानते हैं ये कौन से बयान हैं और इसके क्या सियासी मायने हैं?
मोदी-योगी के कौन से बयान काम कर गए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो :
अमर उजाला
'जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब अहमदाबाद में एक के बाद एक कई जगह बम ब्लास्ट हुए थे। जहां लोग सब्जी खरीदने जाते हैं, वहां कई जगह साइकिल पर बम रखे हुए थे। एक समय में चारों तरफ बम धमाके हुए। मैं हैरान हूं, उन्होंने साइकिल को ही क्यों पसंद किया? हमें ऐसे लोगों से, ऐसे राजनीतिक दलों से हमेशा सतर्क रहना है। ये लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को जी कहकर बुलाते हैं। ये लोग बाटला हाउस एनकाउंट में आतंकवादियों के सफाये पर आंसू बहाते हैं।' - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
‘पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी। ईद और मोहर्रम होता था तो बिजली आती थी और होली-दिवाली पर नहीं। आज ऐसा भेदभाव नहीं है। आज चाहे होली-दिवाली हो या ईद-मोहर्रम या क्रिसमस या शिवरात्रि सबको बिजली देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है।’ - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें, वो रहें या न रहें, भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम!’ -योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
ये गर्मी जो अभी कैराना में और मुजफ्फरनगर में दिखाई दे रही है ना ये सब शांत हो जाएगी। क्योंकि गर्मी कैसे शांत होगी ये तो मैं जानता हूं। मैं मई और जून में भी इसको शिमला बना देता हूं। - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विपक्ष को ये बयान देना पड़ा भारी
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव
- फोटो :
अमर उजाला
जहां, पीएम मोदी और सीएम योगी का बयान भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में काम कर गया, वहीं विपक्ष के कई नेता खुद के बयानों में ही उलझकर रह गए। विपक्ष के नेताओं के बयानों को भाजपा ने अपने पक्ष में भुना लिया। फिर वो सीएम योगी के कपड़े को लेकर दिया गया बयान हो या मोदी पर टिप्पणी करना।
'ये जो डबल इंजन की सरकार है। जब इंजन में जंग लग जाता है, जंग का रंग क्या होता है? मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं उसी रंग का होता है तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का समय आ गया है।' - डिंपल यादव, पूर्व सांसद और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी
'आपके जो मुख्यमंत्री हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं? वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं? ये झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते। मुंबई की भाषा में इन्हें फेकूचंद कहते हैं। सिर्फ फेंकते रहते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते हैं। योगी जी अब ये काम छोड़िये और अपनी कुटिया में जाकर समाधि लीजिए। ये काम आपका नहीं है।' - जया बच्चन, सांसद समाजवादी पार्टी
इस गठबंधन ने पहले और दूसरे चरण में ही शतक लगा दिया है। तीसरे और चौथे चरण में एक और शतक मार देंगे। ये सरकार बनने जा रही है। सातवें चरण तक जब तक चुनाव पहुंचेगा, आप देख लेना भारतीय जनता पार्टी के बूथों पर भूत नाचेंगे। कोई दिखाई नहीं देगा। - अखिलेश यादव, सपा मुखिया
'जो नमक सरकार की ओर से दिया गया है, वो नुकसान पहुंचाने के लिए दिया गया है। उस नमक को जनता बोरे में भरकर रखे और सात मार्च के दिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गड्डा खोदकर उसमें उन्हें डाल दें और ऊपर से नमक डाल दें।' - अजय राय, कांग्रेस प्रत्याशी वाराणसी
योगी बाबा जो कह रहे हैं कि इनकी गर्मी निकला दूंगा और मई-जून में शिमाल जैसी ठंड हो जाएगी। मुझे लग रहा है कि पिछले हफ्ते जो ठंड आई थी, इनका माथा बहुत बड़ा है, इनको ही ठंड लग गई। ऐसा भर-भर के वोट दो कि भारतीय जनता पार्टी की जो चर्बी चढ़ रही है, सारे नेताओं की चर्बी उतार दो आप। - जयंत चौधरी, अध्यक्ष आरएलडी
'सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें आजादी के लिए किसी भी तरीके से संघर्ष करना पड़ा होगा तो पीछे नहीं हटे। एक विचारधारा जिस पर अगर किसी ने पाबंदी लगाई थी तो लौह पुरुष सरदार पटेल ने उस विचारधारा पर पाबंदी लगाने का काम किया था।’ - अखिलेश यादव, सपा मुखिया