फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pinky used to tie Rakhi to Rinku in front of her husband In Bahraich but lovers in reality

यूपी: पिंकी-रिंकू की मौत के मामले में होश उड़ाने वाला खुलासा, पति के सामने बांधती राखी; असल में लवर्स थे दोनों

Fri, 02 Oct 2026 05:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 05:59 PM IST
सार

बहराइच में पिंकी और रिंकू की मौत के मामले में होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ है। पिंकी पति के सामने रिंकू को राखी बांधती थी। लेकिन, असल में दोनों लवर्स थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Pinky used to tie Rakhi to Rinku in front of her husband In Bahraich but lovers in reality
पिंकी और रिंकू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में सिविल लाइंस स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में फंदे से लटके मिले रिंकू (27) और पिंकी शर्मा (46) के मामले में पुलिस जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। रिंकू श्रावस्ती के मालीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कथरा माफी का रहने वाला था, जबकि पिंकी गौतमबुद्धनगर के दनकौर-मुछखेड़ा की निवासी थी। पिंकी के पति विजय शर्मा का दावा है कि रिंकू अगस्त में उनके घर के सामने किराये पर रहने आया था। घर आने-जाने पर पिंकी ने उसे मुंह बोला भाई बताया था। रक्षाबंधन पर पति की मौजूदगी में पिंकी ने रिंकू को राखी भी बांधी थी।

विज्ञापन


विजय के मुताबिक 14 सितंबर की शाम रिंकू बच्चों को रुपये देकर पिंकी को साथ लेकर घर से निकल गया। दोनों 22 सितंबर को बहराइच के होटल अवध कैलाश पहुंचे और कमरा लिया। 30 सितंबर को रिंकू ने फोन कर 80 हजार रुपये देने पर पिंकी को वापस भेजने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। बाद में दोनों के शव होटल के कमरे में मिले। पुलिस मोबाइल, होटल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पति के सामने बांधी थी राखी

विजय शर्मा के मुताबिक अगस्त में रिंकू उनके घर के सामने किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था। वह अक्सर घर आता-जाता था। पूछने पर पिंकी ने उसे मुंह बोला भाई बताया। रक्षाबंधन पर उसकी मौजूदगी में पिंकी ने रिंकू को राखी बांधी थी। रिंकू ने उसे उपहार भी दिया था। विजय का कहना है कि उन्होंने रिंकू के घर में अधिक आने-जाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन भाई बताए जाने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

14 सितंबर को बच्चों को रुपये देकर निकला

विजय के अनुसार 14 सितंबर की शाम रिंकू घर आया था। उसने बच्चों परी और जीवांस को 200 रुपये देकर मोमोज लाने के लिए भेजा। बच्चों के बाहर जाते ही वह पिंकी को लेकर चला गया। देर रात तक पिंकी नहीं लौटी तो विजय ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। उनका दावा है कि पिंकी घर से करीब एक लाख रुपये नकद और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति लेकर गई थी।
 
विज्ञापन

30 सितंबर को मांगे 80 हजार रुपये

विजय के मुताबिक, पिंकी की तलाश के दौरान उन्होंने रिंकू को फोन किया। रिंकू ने पहले पिंकी के साथ होने से इनकार किया। विजय का दावा है कि 30 सितंबर को रिंकू ने फोन कर पिंकी के साथ होने की बात स्वीकार की और 80 हजार रुपये देने पर उसे वापस भेजने की बात कही। इसके बाद रिंकू ने पिंकी से भी उनकी बात कराई। विजय के अनुसार पिंकी ने भी रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए।

रिंकू की 11 जुलाई को हुई थी शादी

रिंकू के चचेरे भाई राम प्रगट यादव के मुताबिक रिंकू नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। इसी साल 11 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी की विदाई नहीं हुई थी। वह एक अगस्त को नोएडा चला गया था। परिवार के मुताबिक रिंकू ने नोएडा पहुंचने के बाद फोन कर अपने पहुंचने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

मौत से एक दिन पहले कमरे में बनाई थी रील

पुलिस की पड़ताल में रिंकू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील मिली है, जिसे मौत से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। रील होटल के उसी कमरे की बताई जा रही है, जहां दोनों के शव मिले। इसमें दोनों हरियाणवी गाने पर साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस मोबाइल और अन्य डिजिटल सामग्री की भी जांच कर रही है।

कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

सीओ नारायण दत्त मिश्रा के अनुसार, होटल के कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस होटल के रिकॉर्ड, मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed