Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections: BJP Assigns Yogi, Brajesh Pathak Roles for Seat-Sharing Talks with Alliance Partners

यूपी: सीट बंटवारे के लिए भाजपा ने तय किए वार्ताकार, ये दो दल कम सीटों पर लड़ने के लिए तैयार नहीं; पूरा समीकरण

Fri, 20 Nov 2026 08:34 AM IST
Sharukh Khan हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Nov 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार
सहयोगी दलों के साथ भाजपा ने सीट बंटवारे की वार्ता के लिए वार्ताकार तय कर दिए हैं। निषाद पार्टी से प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी तो सुभासपा से केशव प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी मिली है। रालोद से सीएम योगी बात करेंगे। वहीं, अपना दल से ब्रजेश पाठक चर्चा करेंगे।
 
loader
UP Elections: BJP Assigns Yogi, Brajesh Pathak Roles for Seat-Sharing Talks with Alliance Partners
UP Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को इस मोर्चे पर लगाया गया है।


योगी को रालोद, ब्रजेश पाठक को अपना दल एस, पंकज चौधरी को निषाद पार्टी व केशव मौर्य को सुभासपा से बातचीत की जिम्मेदारी मिली है। सहयोगियों से इसी सप्ताह बातचीत शुरू होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये नेता सहयोगी दलों की सीटों को लेकर अपेक्षाओं और उनकी ओर से मांगी जाने वाली सीटों के कारणों को समझेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर नेतृत्व सहयोगियों से आगे की बातचीत कर सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगा। 

 

भाजपा सहयोगी दलों को कितनी सीटें देगी?

भाजपा के लिए इस बार सीटों का फार्मूला तय करना आसान नहीं होगा। सहयोगियों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। रालोद और सुभासपा पिछली बार सपा के साथ चुनाव लड़ते हुए क्रमशः 33 और 18 सीटों पर उतरी थीं। दोनों दल इस बार भी इतनी ही सीटें चाह रहे हैं, जबकि भाजपा की योजना रालोद को अधिकतम 18 और सुभासपा को 10 सीटें देने की है।

पुराने सहयोगियों का भी बढ़ेगा दबाव

अपना दल एस ने 2017 में 11 में से नौ और 2022 में 17 में से 12 सीटें जीती थीं। पार्टी इस बार भी अधिक सीटों की अपेक्षा रख रही है। निषाद पार्टी को पिछले चुनाव में 14 सीटें मिली थीं, लेकिन इनमें से छह पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। ऐसे में निषाद पार्टी भी अपने हिस्से की सीटें बढ़ाने का दबाव बना सकती है।

कम सीटों पर तैयार नहीं रालोद और सुभासपा 

पिछली बार सपा गठबंधन में क्रमशः 33 और 18 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। दोनों दल इस बार भी इसी स्तर की हिस्सेदारी चाहते हैं। हालांकि भाजपा रालोद को अधिकतम 18 और सुभासपा को 10 सीटें देने की तैयारी में है। दोनों नए सहयोगियों के कड़े मोलभाव के रुख से बातचीत चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed