फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 VIP Exit Poll 9 Ministers of Yogi Seat in Danger Know Seat Samikaran of 17 VIP Leaders From Karhal Gorakhpur Kairana to Mathura

Election Result 2022: योगी के इन मंत्रियों की सीट खतरे में, जानिए 17 दिग्गज नेताओं का क्या होगा?

Thu, 10 Mar 2022 05:36 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 10 Mar 2022 05:36 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश चुनाव के हार-जीत के नतीजे आने में अब चंद घंटे रह गए हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 
loader
UP Elections 2022 VIP Exit Poll 9 Ministers of Yogi Seat in Danger Know Seat Samikaran of 17 VIP Leaders From Karhal Gorakhpur Kairana to Mathura
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज (10 मार्च) एलान होगा। इससे पहले 11 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आ सकती है। मतलब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। हालांकि, इस बीच योगी सरकार के कई मंत्रियों की सीट जरूर फंस सकती है। 


एबीपी सी-वोटर्स के एग्जिट पोल में इसका दावा किया गया है। इसमें योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तक की सीट को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। जानें कौन-कौन जीत रहा है और किसकी सीट मुश्किल में है? 


 

इन 17 दिग्गज नेताओं का क्या होगा?

यूपी विधानसभा चुनाव 2022
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. योगी आदित्यनाथ : गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत सकते हैं। सी-वोटर्स ने दावा किया है कि सीएम योगी को जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

2. अखिलेश यादव : मैनपुरी के करहल सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भी जीतने का दावा किया जा रहा है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपीएस बघेल ने भाजपा के टिकट पर अखिलेश को कड़ी टक्कर दी थी। दावे किए जा रहे थे कि अखिलेश यहां से चुनाव हार जाएंगे, लेकिन अब एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि वह जीत जाएंगे। 

3. केशव प्रसाद मौर्य : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और कौशांबी के सिराथू सीट से प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य भी जीत सकते हैं। केशव मौर्य को लेकर भी विपक्ष ने दावा किया था कि वह हार जाएंगे। केशव के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा था। 

4. शिवपाल सिंह यादव : इटावा की जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी हैं। पांच बार से लगातार शिवपाल विधायक चुनते आ रहे हैं। एग्जिट पोल का दावा है कि शिवपाल भी जीत सकते हैं। 

5. आजम खान : कई आरोपों को लेकर घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान जेल में बंद हैं। जेल से ही आजम रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि वह चुनाव जीत जाएंगे। 

6. अब्दुल्ला आजम : रामपुर स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी चुनाव लड़ रहे हैं। वीवीआईपी एग्जिट पोल का अनुमान है कि अब्दुल्ला भी जीत जाएंगे। 

7. श्रीकांत शर्मा : मथुरा से चुनाव लड़ रहे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के जीतने का दावा है। 

8. ओम प्रकाश राजभर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की सीट फंस गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक, गाजीपुर की जहूराबाद सीट पर कड़ी टक्कर है। 

9. स्वामी प्रसाद मौर्य : फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की कुर्सी भी खतरे में है। भाजपा छोड़कर चुनाव से ठीक पहले सपा में गए मौर्य की सीट पर कड़ी टक्कर होने का अनुमान है। 

10. कृष्णा पटेल : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की सीट प्रतापगढ़ पर भी कड़ी टक्कर का अनुमान है। मतलब कृष्णा की जीत अभी मुश्किल में है। 

11. पंकज सिंह : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और विधायक पंकज सिंह नोएडा से चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल में दावा है कि पंकज चुनाव जीत जाएंगे। 

12. नाहिद हसन : कैराना से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नाहिद हसन की सीट भी फंस गई है। नाहिद इस वक्त जेल में हैं। सर्वे के मुताबिक, इस सीट पर कड़ी टक्कर है। 

13. सुरेश राणा : शामली के थाना भवन सीट से योगी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के लिए रेड अलर्ट आया है। मतलब राणा चुनाव हार सकते हैं। 

14. संगीत सोम : भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम सरधना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। संगीत की सीट पर भी कड़ी टक्कर की गुंजाइश है। 

15. सिद्धार्थ नाथ सिंह : प्रयागराज के पश्चिमी सीट से भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की कुर्सी भी खतरे में है। सिद्धार्थनाथ की सीट पर कड़ी टक्कर होने वाली है। 

16. बेबीरानी मौर्य : उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबीरानी मौर्य आगरा ग्रामीण से चुनाव लड़ रहीं हैं। बेबीरानी मौर्य के जीत का अनुमान है। 

17. अरविंद राजभर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की सीट पर भी कड़ा मुकाबला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed