फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Deshbandhu Exit Poll Showing Samajwadi Party Victory Know All About Other Party Seats

यूपी चुनाव: एग्जिट पोल में सपा सरकार बताने वाले सर्वे में किस पार्टी को किस क्षेत्र में कितनी सीटें? पढ़िए रिपोर्ट

Wed, 09 Mar 2022 12:56 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 09 Mar 2022 12:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सात चरणों का मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें 10 मार्च पर हैं। इसी दिन यूपी समेत चुनाव वाले पांचों राज्यों के नतीजे आएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की हो रही है। यहां ज्यादातर सर्वे ने भाजपा की जीत का दावा किया है।  

विज्ञापन
UP Elections 2022 Deshbandhu Exit Poll Showing Samajwadi Party Victory Know All About Other Party Seats
अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 सर्वे रिपोर्ट का अनुमान है कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। दो एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इनमें देशबंधु और 4-पीएम का एग्जिट पोल शामिल है। 
विज्ञापन


देशबंधु ने यूपी को चार अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर भी आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बुंदेलखंड, मध्य यूपी, पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी शमिल हैं।

विज्ञापन


 

जानिए सर्वे के मुताबिक, किस पार्टी को किस क्षेत्र में कितनी सीटें मिल सकती हैं? 

UP Elections 2022 Deshbandhu Exit Poll Showing Samajwadi Party Victory Know All About Other Party Seats
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी : सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन का असर भाजपा की सीटों पर देखने को मिल सकता है। दावा किया गया है कि यहां भाजपा को सिर्फ 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं, वहीं सपा गठबंधन के खाते में 81 से 85 सीटें जा सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी को भी चार से आठ सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस के खाते में शून्य से दो सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। 

बुंदेलखंड : देशबंधु के सर्वे के मुताबिक, बुंदेलखंड में सत्ताधारी भाजपा को समाजवादी पार्टी से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसमें आठ से 12 सीटें भाजपा के खाते में जाने का अनुमान है। वहीं, समाजवादी पार्टी को छह से 10, बसपा को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। दावा किया गया है कि कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुलेगा।  

मध्य यूपी : भाजपा को मध्य यूपी में काफी सीटों का नुकसान दिखाया गया है। सर्वे के मुताबिक, इस क्षेत्र में भाजपा को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 46 से 50 सीटें जाने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी को यहां एक से पांच और कांग्रेस को शून्य से चार सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें जा सकती हैं। 

पूर्वी यूपी : इस क्षेत्र में भी भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। पीएम मोदी काशी से सांसद हैं, वहीं योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में मजबूत आधार है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आजमगढ़ से सांसद हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी ने इस क्षेत्र में खूब प्रचार किया था। इसके बावजूद नतीजे अखिलेश के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। यहां भाजपा को सिर्फ 58 से 62 सीटें मिल सकती हैं, वहीं सपा के खाते में 95 से 99 सीटें जा सकती हैं। 
    
सपा को जीताने वाले दूसरे सर्वे में क्या कहा गया? 
4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है। 

भाजपा का वोट शेयर भी घटने का अनुमान
4-पीएम के सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।

अन्य एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए?




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed