{"_id":"622b08f379770c78bb4f4c43","slug":"up-election-result-2022-meet-the-2-youngest-mlas-one-is-pcs-officer-son-and-millionaire-at-the-age-of-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result 2022: मिलिए यूपी के दो सबसे युवा विधायकों से, एक पीसीएस अफसर का बेटा, दूसरा 25 साल की उम्र में करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result 2022: मिलिए यूपी के दो सबसे युवा विधायकों से, एक पीसीएस अफसर का बेटा, दूसरा 25 साल की उम्र में करोड़पति
Fri, 11 Mar 2022 02:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:01 PM IST
सार
यूपी में भाजपा ने सबसे ज्यादा 255 सीटों पर जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें गईं। अपना दल (सोनेलाल) के 12 और आरएलडी के आठ प्रत्याशी जीते। छह सीटों पर निषाद पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के भी छह प्रत्याशी जीते। दो-दो सीटें कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के खाते में गईं। बहुजन समाज पार्टी का केवल एक प्रत्याशी ही जीत पाया।
विज्ञापन
अंकित भ्रारतीय और राहुल राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा के लिए 403 नए विधायक चुनकर आ चुके हैं। इनमें दो ऐसे विधायक हैं, जो महज 25 साल की उम्र में विधायक बन गए। ये दोनों यूपी विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक होंगे। इनमें एक गाजीपुर की सैदपुर सीट से अंकित भारतीय हैं तो दूसरे हरचंदरपुर से राहुल राजपूत। अंकित एक पीसीएस ऑफिसर के बेटे हैं, वहीं राहुल महज 25 साल की उम्र में करोड़पति बन चुके हैं। आइए जानते हैं इन दोनों युवा विधायकों के बारे में...
विज्ञापन
अंकित भारतीय : विधायक को हराकर जीत का ताज पहन लिया
अंकित भारतीय
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट से इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अंकित भारतीय ने विधायक सुभाष पासी को हरा दिया। सुभाष चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, हालांकि अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए।
सुभाष को हराने वाले अंकित सबसे कम उम्र के विधायक हैं। अंकित के पिता पीसीएस अधिकारी पद से वीआरएस ले चुके हैं। अंकित भारती दिल्ली, उत्तराखंड से अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। अंकित अभी बीबीए करने के बाद कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। अंकित के पिता ओपी भारती श्रम विभाग में पीएसएस अधिकारी थे। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी वीआरएस के तहत रिटायरमेंट लिया है।
क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले अंकित ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत अकेले यानी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में की थी। उन्होंने हाल ही में करांधा से जिला पंचायत चुनाव लड़ा और जीता। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। कहा जाता है कि अंकित के पिता ओपी भारती के संबंध सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव से अच्छे हैं। यही कारण है कि उन्हें टिकट मिलने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा।

राहुल राजपूत : 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए
राहुल राजपूत और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली की हरचंदरपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल राजपूत ने जीत हासिल की है। राहुल सबसे कम उम्र के दूसरे प्रत्याशी हैं, जो विधायक बन गए। उनकी उम्र 25 साल है। अंकित इतनी कम उम्र में ही 2.67 करोड़ रुपये के मालिक बन चुके हैं। उन्नाव से राहुल ने स्नातक की पढ़ाई की है। सालाना आय 5.12 लाख रुपये ही है। राहुल ने अपनी आय का स्त्रोत कृषि बताया है।