फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election phase 5 deputy cm keshav prasad maurya target sp said cycle will fall in the Bay of Bengal on March 10

यूपी चुनाव 2022: 10 मार्च को बंगाल की खाड़ी में गिरेगी साइकिल- डिप्टी सीएम मौर्य का सपा पर वार

Sun, 27 Feb 2022 02:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 02:13 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 5वें चरण की वोटिंग के दौरान एक मतदान केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सपा की साइकिल बंगाल की खाड़ी में गिरेगी।

विज्ञापन
up election phase 5 deputy cm keshav prasad maurya target sp said cycle will fall in the Bay of Bengal on March 10
डिप्टी सीएम केशव मौर्य वोट डालते हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सिराथू से भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य ने एक निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने घर में पूजा-अर्चना की और फिर मां के पैर छू कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। केशव मौर्य को उनकी मां ने दही शक्कर खिलाकर विजय का आशिर्वाद दिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने प्रायगराज में एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मार्च को लोगों के आशीर्वाद से अहंकार के आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाले अखिलेश यादव की साइकिल बंगाल की खाड़ी में गिरेगी। उनकी साइकिल पहले सैफई के लिए गिरी थी और अब बंगाल की खाड़ी में गिरेगी। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे विश्वास है कि सिराथू के लोग कमल खिलाएंगे और सिराथू के बेटे को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि कमल खिलाना है। मैं लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। हम 300+ सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और सरकार बनाएंगे।'
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज अपनी जन्म स्थली पैतृक निवास सिराथू में भगवान शिव व कुल देवता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मेरे जीवन के आदर्श एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय पूज्य पिताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूज्य माता जी ने दही खिला कर विजय का आशीर्वाद दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य में पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर इस बार 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदान बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed