{"_id":"61c5b7f8dc0d83055307b2ee","slug":"up-election-2022-satta-sangram-in-jhansi-discussion-with-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आज झांसी में सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी चुनावी चर्चा, आप भी शामिल हो सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आज झांसी में सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी चुनावी चर्चा, आप भी शामिल हो सकते हैं
Sat, 25 Dec 2021 05:46 AM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 25 Dec 2021 05:46 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुंदेलखंड में है। चित्रकूट, बांदा, महोबा से होते हुए शनिवार को झांसी पहुंचेगा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी और फिर नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
झांसी में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मभूमि झांसी का गौरवशाली इतिहास है। देश की आजादी की पहली लड़ाई का केंद्र झांसी में ही था। देश के बड़े सैन्य बेस में शामिल बबीना सैन्य क्षेत्र भी यहीं है।
विज्ञापन
राजनीति की बात करें तो यहां चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में झांसी नगर से रवि शर्मा, मऊरानीपुर से बिहारी लाल आर्य, गरौठा से जवाहर लाल राजपूत और बबीना से राजीव सिंह पारीछा जीते थे।
विज्ञापन
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को झांसी में होगा।
विज्ञापन
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दे को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1.सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: इलाइट चौराहा
2. सुबह 11 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी
3. दोपहर 1 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान: महारानी लक्ष्मीबाई पार्क
4. दोपहर 3 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: लक्ष्मीबाई पार्क
अब तक 40 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के 40 जिलों में 'सत्ता का संग्राम' आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद हमारा चुनावी रथ अवध और फिर पूर्वांचल में दाखिल हुआ। लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली होते हुए फतेहपुर पहुंचा। चित्रकूट के रास्ते ये चुनावी रथ बुंदेलखंड में दाखिल हुआ है। बांदा, महोबा के बाद अब अगला पड़ाव झांसी है।
‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप अपनी बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे
अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।