फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Result Top 10 Richest Candidates List One Winner and 9 Losers Candidates

यूपी चुनाव: यूपी के 10 सबसे अमीर प्रत्याशियों में नौ हारे, 296 करोड़ संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार का क्या हुआ?

Fri, 11 Mar 2022 07:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 11 Mar 2022 07:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर इस बार 4442 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने इस चुनाव में 255 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सहयोगी दलों के भी 18 प्रत्याशी जीत गए। समाजवादी पार्टी को 111 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Result Top 10 Richest Candidates List One Winner and 9 Losers Candidates
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में जीत हार का फैसला जनता करती है। अंत में इसे सब स्वीकार कर लेते हैं। इस बार भी यही हुआ। इस बार चुनावी मैदान में 4442 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 1733 यानी 39% करोड़पति थे। मतलब इनकी संपत्ति एक करोड़ या इससे अधिक थी। दस सबसे अमीर उम्मीदवारों में से नौ को हार मिली। दस सबसे अमीर प्रत्याशियों में से किसी के पास 296 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, तो किसी के पास 195 करोड़ रुपये की।  
विज्ञापन

ये हैं टॉप-10 अमीर प्रत्याशी

UP Election 2022 Result Top 10 Richest Candidates List One Winner and 9 Losers Candidates
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. नवाब काजिम अली खान (कांग्रेस) : रामपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े नवाब काजिम अली खान उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी थे। काजिम के पास कुल 296 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें 2.20 करोड़ रुपये की चल और 294 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रामपुर के नवाब खानदान के वारिस नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां की उम्र करीब 61 साल है। काजिम के पांच बैंक खाते हैं। इसमें करीब एक लाख 20 हजार रुपए जमा हैं। इसके बावजूद वह चुनाव हार गए। उनको समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने मात दे दी। 

2. शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (एआईएमआईएम) : आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़े शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पूर्वांचल के सबसे अमीर प्रत्याशी थे। ओवरऑल अमीरों की सूची में इनका नाम दूसरे नंबर पर था। शाह ने 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट पर जीता था। शाह के पास कुल 195 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 187 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 8.39 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके बावजूद वह अपनी सीट बचाने में फेल रहे। शाह को समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने पराजित कर दिया।  

3. सुप्रिया ऐरन (समाजवादी पार्टी) : बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं सुप्रिया एरन महिला प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा अमीर थीं, जबकि ओवरऑल अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर थीं। सुप्रिया के पास कुल 157 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 10.16 करोड़ रुपये की चल और 147 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। सुप्रिया ऐरन के नाम कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनके पति प्रवीण सिंह ऐरन के पास दो ट्रैक्टर और एक ऑडी क्यू 7, मसर्डीज, एसयूबी का होना दर्शाया गया है। सुप्रिया को भारतीय जनता पार्टी के संजीव अग्रवाल ने हराया। 

4. अमित अग्रवाल (भाजपा) : मेरठ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल दस अमीर प्रत्याशियों में इकलौते हैं, जिन्हें जीत नसीब हुई है। अमित के पास 148 करोड़ की संपत्ति हैं। अमित ने आरएलडी प्रत्याशी मनीषा को पराजित किया। 

5. देवेंद्र नागपाल (भाजपा) : अमरोहा की नौगांवा सादात सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र नागपाल अमीर प्रत्याशियों की सूची में पांचवें नंबर पर थे। देवेंद्र के पास कुल 140 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 45 करोड़ रुपये की चल और 95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके बावजूद वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से हार गए। 

6. एसके शर्मा (बसपा) : मथुरा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एसके शर्मा सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में छठवें नंबर पर हैं। एसके शर्मा के पास कुल 112 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बावजूद वह भाजपा के श्रीकांत शर्मा को हराने में नाकामयाब रहे। एसके शर्मा को महज 11.97 फीसदी वोट मिले। 

7. राहुल यादव (समाजवादी पार्टी) : बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल यादव के पास कुल 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राहुल को भाजपा के लक्ष्मीराज ने पराजित कर दिया। 

8. कुणाल सिंह (राष्ट्रीय परिवर्तन दल) : बदायूं की सहसवान सीट से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर चुनाव लड़े कुणाल सिंह के पास कुल 88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 27 करोड़ रुपये की चल और 60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। कुणाल को महज 9.59 फीसदी वोट मिले। 

9. सहेंद्र सिंह रमाला (भाजपा) : बागपत की छपरौली सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला अमीर प्रत्याशियों की सूची में नौंवे नंबर पर थे। सहेंद्र के पास कुल 84 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्हें आरएलडी के प्रत्याशी अजय कुमार ने हरा दिया। 

10. रईस अहमद (समाजवादी पार्टी) : बदायूं सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े रईस अहमद के पास 73 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 11 करोड़ रुपये की चल और 62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। रईस को भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता ने हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed