फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Prime minister narendra modi railly in basti deoria and varanasai

यूपी चुनाव 2022 : बस्ती और देवरिया की चुनावी रैली में अलग नजर आए पीएम मोदी, जनता को सौंपा ये काम

Sun, 27 Feb 2022 04:02 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 27 Feb 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले बस्ती और फिर देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। 
 
loader
UP Election 2022 Prime minister narendra modi railly in basti deoria and varanasai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यूपी में तीन बड़ी चुनावी रैली है। बस्ती और देवरिया में रैली के बाद मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी रैली करेंगे। अपनी रैलियों में प्रधानमंत्री समाजवादी पार्टी पर खूब बरसे। परिवारवाद करने का आरोप लगाया। 

हालांकि, पहले के मुकाबले आज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी कुछ बदले नजर आए। बस्ती और फिर देवरिया में उनकी आवाज बैठी नजर आई। बताया जाता है कि लगातार चुनावी रैलियां और जनसभा करने के चलते पीएम मोदी का गला बैठ गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा शुरू हो गई है। सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के लोग कमेंट कर रहे हैं। 


देवरिया और बस्ती के लोगों को पीएम ने सौंपा ये काम
प्रधानमंत्री मोदी ने देवरिया और बस्ती के लोगों को चुनावी रैली के दौरान एक जिम्मेदारी भी सौंपी। पीएम ने पहले पूछा, आपके यहां छठे चरण का चुनाव तीन मार्च को है। ऐसे में मेरा एक काम करेंगे? जब लोगों ने हां में जवाब दिया तब प्रधानमंत्री ने कहा, 'तीन मार्च से पहले घर-घर जाइए और सभी से बोलिए कि मोदी जी ने प्रणाम भिजवाया है। घर-घर जाकर एनडीए के लिए वोट मांगिए। भाजपा को जिताने की बात कहिए। अपना दल और निषाद पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कहिएगा। इस रैली के बाद ज्यादा काम करना है।' 

प्रधानमंत्री ने और क्या कहा?
 
 
  • लोगों का भरपूर आशीर्वाद हमें मिल रहा :  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार पर एक और ठप्पा लगाने वाला है। यूपी को दंगामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी को गुंडामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी के विकास के लिए, लोगों का भरपूर आशीर्वाद हमें मिल रहा है।’
 
  • चंद्रशेखर आजाद को किया याद : प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत को याद कर रहा है। कल बालाकोट एयर स्ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को भी याद किया। हमारे शूरवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में ही घुसकर मारा था। भारत का ये पराक्रम, दिल्ली और यूपी में बैठे कुछ घोर परिवारवादियों को पसंद नहीं आता। ये लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं, उनके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं करते। इसलिए ऐसे लोगों से यूपी की जनता को बहुत सतर्क रहना है।’
 
  • यूक्रेन से छात्रों को बुलाया घर : प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस समय जो वैश्विक हालात हैं, उन पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। भारत ने हमेशा अपने प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जहां भी संकट आया, हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से भी हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं। हमारे जो बेटे-बेटी अभी भी वहां हैं उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ अपने घर पहुंचाने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आज का ये दौर भारत को, हर भारतवासी को एक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। ये समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर व आत्मनिर्भर बनाने का है। ये समय जात-पात से ऊपर उठकर, छोटी से छोटी बातों से ऊपर उठकर, राष्ट्र के साथ खड़े होने का है।’
 
  • सेना को आधुनिक बनाना होगा : प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें हर हाल में अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाना होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद को खपाना होगा। ये काम घोर परिवारवादी, घोर स्वार्थी कभी नहीं कर सकते। जिन लोगों का इतिहास रक्षा सौदों में कमीशन खाने का रहा हो, वो परिवारवादी देश को मजबूत नहीं कर सकते। देश तभी ताकतवर होगा, जब देश के राज्य ताकतवर होंगे, जब उत्तर प्रदेश ताकतवर होगा। लेकिन घोर परिवारवादियों का तो एक ही फॉर्मूला है- पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता इनके पैरों पर।’
 
  • घोर परिवारवाद का आरोप : प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कबीर जी घोर परिवारवादियों के लिए बहुत पहले कह गए थे। 'दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय।' गरीब की इसी हाय ने 2014 में इन्हें झटक दिया, 2017 में पटक दिया, 2019 में साफ कर दिया। अब 2022 में तो इन्हें अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गए हैं। पहले की सरकारों की जो नीतियां थी, उन्होंने विदेश से सामान मंगाने पर ही जोर दिया। इन लोगों को भारत का दूसरे देशों पर निर्भन बने रहना अच्छा लगता है। उन्हें एक ही बात नजर आती है- कमीशन, कट। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भर भारत की बात ही नहीं करते हैं।’
 
  • गन्ना किसानों के लिए काम कर रहे : प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पहले ये लोग गन्ने से सिर्फ चीनी बनवाते रहे और नीतियां ऐसी बनाईं कि चीनी मिलें और गन्ना किसानों, दोनों को सरकार की दया पर जीने के लिए मजबूर कर दिया। हमारी सरकार गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इथेनॉल प्लांट का बहुत बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है। आज का ये दौर भारत को, हर भारतवासी को एक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed