फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List

UP Election 2022 Phase-I: वोट डालने से पहले जानिए पांच सवालों के जवाब, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है

Thu, 10 Feb 2022 07:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 10 Feb 2022 07:16 AM IST
सार

UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोट पड़ने शुरू हो गए हैं। इन 11 जिलों की 58 सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List
UP Election 2022 : पहले चरण का मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में रहने वाले 2.27 करोड़ मतदाताओं के लिए बड़ा दिन है। यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू हो चुका है। एक जागरुक नागरिक होने के नाते हर किसी को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर वोट जरूर देना चाहिए। 'अमर उजाला' भी आपसे यही अपील करता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें। वोटिंग से पहले आपके मन में कई तरह के सवाल होंगे। हम ऐसे पांच सबसे जरूरी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

1. वोटिंग का समय क्या होगा? 

UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List
UP Election 2022 Phase-I: वोटिंग का समय क्या होगा? - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने मतदान का समय निर्धारित कर दिया है। कोरोना के चलते इस बार मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। मतलब सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। अगर शाम छह बजे के बाद भी मतदान देने वालों की लाइन लगी होगी तो उनका मतदान कराया जाएगा। मतदान केंद्र पर तैनात अफसरों की यह जिम्मेदारी है होगी कि वह शाम छह बजे तक लाइन में खड़े सभी लोगों का मतदान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?

UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? - फोटो : अमर उजाला
  • अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
  • अगर वेबसाइट पर नहीं देख पा रहे तो आप ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करिए। इस एप पर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। 
  • मतदान केंद्र के आसपास अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की तरफ से कैंप भी लगाए जाते हैं। यहां मतदाताओं की पूरी सूची होती है। आप कैंप में जाकर भी अपना नाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3. अगर वोटर कार्ड नहीं है तो कैसे वोट कर पाएंगे?

UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकेंगे। हालांकि, वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है। इसलिए मतदान केंद्र पर जाने से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। अगर आपका नाम है तो आप चुनाव आयोग की तरफ से बताए गए 11 प्रकार के अन्य डॉक्युमेंट्स को पहचान पत्र के तौर पर दिखाकर वोट डाल सकते हैं। 

4. वोट डालने के लिए कौन से पहचान पत्र जरूरी होंगे?

UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List
पहचान पत्र - फोटो : Amar ujala
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
(इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।)

5. मतदान केंद्रों पर कोविड के प्रोटोकॉल क्या होंगे?

UP Election 2022 Phase-I Things to Know Before Voting Time Voter Card Name in Voter List
मतदान के लिए कोविड प्रोटोकॉल क्या है? - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते इस बार मतदान केंद्रों के लिए अलग से नियम बनाए गए हैं। 
1. फेस मास्क पहनकर आने वाले को ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अगर आपके पास फेस मास्क नहीं होगा तो मतदान केंद्र पर ही आपको दिया जाएगा।
2. मतदान केंद्र पर प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग से वोटर के शरीर का तापमान चेक किया जाएगा।
3. वोटर लाइन में दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
4. मतदान केंद्र में प्रवेश के दौरान और बाहर निकलने के दौरान हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed