फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election News Live: प्रियंका बोलीं- कोई कह रहा है हम गर्मी निकालेंगे, कोई कह रहा है हम चर्बी निकालेंगे; मैं कहती हूं कि हम भर्ती निकालेंगे

Sat, 05 Feb 2022 07:11 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 05 Feb 2022 07:11 PM IST
खास बातें

Uttar Pradesh Assembly Election Schedule 2022, BJP Sankalp Patra Live News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Election Date Schedule District Wise, BJP Sankalp Patra, Candidates List BJP Congress SP and BSP UP Chunav News In Hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:09 PM, 05-Feb-2022

नड्डा ने नोएडा में निकाला रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोएडा सेक्टर-12 में रोड शो निकाला।  
06:45 PM, 05-Feb-2022

गर्मी-चर्बी के बयान पर क्या बोलीं प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ में कहा कि कोई कह रहा है कि हम गर्मी निकालेंगे, कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे। मैं कहना चाहती हूं कि हम भर्ती निकालेंगे। हम काम कर रहे हैं। उन्हीं को समर्थन दीजिए जो आपकी समस्या का समाधान करें। 
 
विज्ञापन
05:17 PM, 05-Feb-2022

नड्डा ने स्वच्छता अभियान की तारीफ कर गांधी परिवार पर साधा निशाना

मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वच्छता अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की बात तो गांधी जी करते थे, असल गांधी तो चले गए महात्मा जी। उसके बाद जितने गांधी आए उन्होंने सिर्फ उसकी राजनीति की। उसके बाद जब मोदी जी आए तो लाल किले की प्राचीर से कहा कि स्वच्छता अभियान चलेगा। 
05:11 PM, 05-Feb-2022

अलीगढ़ में प्रियंका का रोड शो

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ में रोड शो किया।
04:23 PM, 05-Feb-2022

सपा-भाजपा के शासन में बढ़े दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कांग्रेस, सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा के शासन में दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़े हैं। सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के टपरी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों और आदिवासियों का उत्थान नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
 
03:55 PM, 05-Feb-2022
राहुल चीन की मानते हैं, हमारी सेना के पराक्रम पर भरोसा नहीं: राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गलवान घाटी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रक्षामंत्री ने कहा कि चीन के सरकारी अखबार ने जो लिखा, उसे राहुल जी ने सही माना। हमारे सैनिकों के पराक्रम पर सवालिया निशान लगाते हुए राहुल ने जरा भी संकोच नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 05-Feb-2022
UP Election: नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हापुड़ में रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इन लोगों ने कभी भी देश के विकास के बारे में नहीं सोचा। ये लोग केवल अपने परिवार के विकास के बारे में सोचते हैं। आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश में किसी भी गरीब के पास खाने की कमी नहीं है। यही फर्क है भाजपा और विपक्ष में। 
02:40 PM, 05-Feb-2022

भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है: अखिलेश

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी प्रमुख  अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, भाजपा सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। 
 
02:20 PM, 05-Feb-2022

जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में कहा कि विकास की दरख्त होती है कानून-व्यवस्था का दुरुस्त होना। 'जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन'...84 प्रकार के योगासन होते हैं और उत्तर प्रदेश में विकास 83 तरह के योगासन कर रहा है। एक योगासन को हमने विपक्ष के लिए छोड़ा है, जिसका नाम है शीर्षासन।
01:34 PM, 05-Feb-2022
UP Chunav: एआईएमआईएम ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की
एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें श्रावस्ती के भिंगा सीट से आशिया, अंबेडकर नगर के टांडा सीट से इरफान पठान, बलिया के फेफना सीट से मोहम्मद शमीम, आजमगढ़ के मेहनागढ़ से कर्मवीर आजाद, सुल्तानपुर से मिर्जा अकरम बेग और भदोही के औराई सीट से तेरहीराम को टिकट मिला है।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed