फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: Cricketer Suresh Raina made this big demand from CM Yogi's advisor, read what was the answer

UP Election 2022 : सीएम योगी के सलाहकार से क्रिकेटर सुरेश रैना ने कर दी ये बड़ी मांग, पढ़िए क्या जवाब मिला?

Tue, 04 Jan 2022 10:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 04 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

चुनावी दौर में सोशल मीडिया पर नेता से लेकर अभिनेता और खिलाड़ी तक खूब एक्टिव हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर क्रिकेटर सुरेश रैना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ट्विटर पर हुई चर्चा खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Cricketer Suresh Raina made this big demand from CM Yogi's advisor, read what was the answer
क्रिकेट सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले चंद दिनों में उत्तर प्रदेश समेत समेत पांच राज्यों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके पहले राजनीतिक दल खूब चुनावी वादे कर रहे हैं। योगी सरकार ने हाल के दिनों में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। ऐसे ही एक काम की जानकारी सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की। 
विज्ञापन


वह देवरिया स्थित भुजौली पहुंचे थे। यहां एक क्रिकेट स्टेडियम प्रस्तावित है। शलभ मणि ने इस दौरान यहां के खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए ट्विटर पर फोटो शेयर की। लिखा, 'क्रिकेट के क्षेत्र में देवरिया का नाम रोशन करने की कोशिश कर रहे नौजवान साथियों से भुजौली स्थित प्रस्तावित स्टेडियम में आज मुलाकात हुई। उनका उत्साहवर्धन किया। सभी के प्रयासों से यह स्टेडियम देवरिया में खिलाड़ियों की फैक्ट्री बन सकता है। शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

 


रैना ने पूछ लिया ये सवाल
शलभ के इस ट्विट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का नाम रोशन करने वाले सुरेश रैना ने कमेंट करके पूछा, 'गाजियाबाद कब होगा सर?' सुरेश के कहने का मतलब ये था कि गाजियाबाद में कब इस तरह का स्टेडियम बनेगा? 

रैना के इस सवाल पर बिना देर किए शलभ मणि ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'आपने कहा है तो पुरजोर प्रयास होगा। आप यूपी के गौरव हैं।' आगे अंग्रेजी में लिखा, 'मुस्कुराती आंखों से मुस्कुराता चेहरा'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed