फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: Complete list of MLAs whose tickets were cut by BJP, read who got a chance instead of them?

UP Election 2022: भाजपा ने किन-किन विधायकों का टिकट काटा, पढ़िए उनकी जगह किसे मौका मिला?

Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने 107 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। इनमें 63 विधायकों को फिर से मौका मिला है, जबकि 20 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022: Complete list of MLAs whose tickets were cut by BJP, read who got a chance instead of them?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

मकर संक्रांति पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा दांव चल दिया। पहले और दूसरे फेज के चुनाव के लिए 107 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इनमें पार्टी ने 20 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। तीन सीटें ऐसी हैं, जहां के विधायकों ने टिकट कटने से पहले ही दल बदल लिया। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किन-किन विधायकों का टिकट कटा है और उनकी जगह किसे मिला मौका? 
विज्ञापन


1. गोरखपुर शहर से डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की जगह योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया गया है।
2. मीरापुर सीट से प्रशांत गुर्जर को टिकट दिया गया है। 2017 में यहां से अवतार सिंह भड़ाना जीते थे। भड़ाना अब रालोद के टिकट पर गौतमबुद्ध नगर की जेवर सीट से चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

3. मेरठ कैंट सीट से 4 बार के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट कट गया है। उनकी जगह अमित अग्रवाल को टिकट दिया गया है। 
4. सिवालखास सीट पर भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह पार्टी ने मनिंदर पाल सिंह को टिकट दिया है। 
5. गढ़मुक्तेश्वर से हरेंद्र सिंह तेवतिया को टिकट मिला है। हरेंद्र सिंह रिश्ते में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते लगते हैं। चौधरी चरण सिंह हरेंद्र के दादा के छोटे भाई थे। यहां से मौजूदा विधायक डा. कमल मलिक का टिकट कट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6. सिकंदराबाद विधानसभा से दो बार की विधायक विमला सोलंकी का टिकट कट गया है। उनकी जगह पार्टी ने लक्ष्मीराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 
7. बुलंदशहर सीट से प्रदीप चौधरी को टिकट मिला है। 2017 में यहां से भाजपा के वीरेंद्र सिंह सिरोही जीते थे। 
8. डिबाई से सीपी सिंह भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 2017 में यहां से अनीता सिंह राजपूत जीती थीं। 
9. खुर्जा (एससी) सीट से मिनाक्षी सिंह भाजपा की उम्मीदवार होंगी। 2017 में यहां से विजेंद्र सिंह जीते थे। 
10. बरौली से जयवीर सिंह को दलवीर सिंह की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। 
11. गोवर्धन से कारिंदा सिंह का टिकट कट गया है। यहां से भाजपा ने ठाकुर मेघश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
12. एत्मादपुर से पूर्व सपा विधायक धर्मपाल सिंह के बीजेपी ने टिकट दिया है। धर्मपाल सिंह 12 जनवरी को ही भाजपा में शामिल हुए हैं। मौजूदा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का टिकट कट गया है।
13. आगरा ग्रामीण सीट से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को टिकट मिला है। यहां से मौजूदा विधायक हेमलता दिवाकर का टिकट कट गया है।
14. फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। यहां से निवर्तमान विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट कट गया है। वह यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। 
15. खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा उम्मीदवार बनाए गए हैं। कुशवाहा पिछले महीने ही बसपा से भाजपा में आए हैं। मौजूदा विधायक महेश गोयल का टिकट कट गया है। 
16. फतेहाबाद विधानसभा से वर्तमान विधायक जितेंद्र वर्मा का टिकट कट गया है। उनकी जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है। दोनों ही पिछले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उस वक्त भाजपा ने तत्कालीन विधायक छोटेला की जगह जितेंद्र वर्मा को टिकट दिया था।  

17. नकुड़ से मुकेश चौधरी को टिकट दिया गया है। 2017 में यहां से भाजपा के धर्म सिंह सैनी जीते थे। सैनी शुक्रवार को ही सपा में शामिल हुए हैं। 
18. बिल्सी से 2017 में जीते आरके शर्मा सपा में शामिल हो चुके हैं। यहां से पार्टी ने हरीश शाक्य को टिकट दिया है। 
19. बेहट से कांग्रेस के मौजूदा नरेश सैनी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। सैनी 12 जनवरी को ही भाजपा में शामिल हुए हैं। 
20. बरेली कैंट से विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का टिकट कट गया है। उनकी जगह संजीव अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 
21. बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को भी टिकट नहीं दिया गया है। यहां से डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा भाजपा उम्मीदवार होंगे।
22. नौगांवा सादात विधानसभा सीट मौजूदा विधायक संगीता चौहान का टिकट कट गया है। संगीता पूर्व क्रिकेटर और योगी सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी हैं। यहां से पार्टी ने पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल को उम्मीदवार बनाया है।
23. सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यहां से मौजूदा विधायक शीतला प्रसाद का टिकट कट गया है।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed