फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 6th Phase Top 10 debtor Candidates Contesting Election

कर्ज में डूबे हैं 10 प्रत्याशी: किसी पर 23 करोड़ तो किसी पर 13 करोड़ रुपए का कर्ज, जानें सूची में किस-किस का नाम

Thu, 03 Mar 2022 12:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 03 Mar 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आज छठे चरण के तहत वोटिंग जारी है। 57 सीटों पर इस बार कुल 676 प्रत्याशी हैं। ये चरण कई मायनों में काफी अहम है। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चुनावी मैदान में हैं।
loader
UP Election 2022 6th Phase Top 10 debtor Candidates Contesting Election
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठे चरण में यूपी के जिन 10 जिलों में चुनाव होने हैं, उनमें बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकर नगर शामिल हैं। इन जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 


इस बार कुल 676 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी गरीब हैं, जबकि कई काफी अमीर भी हैं। अब हम आपको दस ऐसे उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कर्ज में डूबे हुए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...


1. राकेश पांडेय (समाजवादी पार्टी) : अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राकेश पांडेय पर सबसे ज्यादा कर्ज है। राकेश ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में बताया है कि उनके ऊपर 23 करोड़ रुपये का कर्ज है। राकेश की कुल संपत्ति 63 करोड़ रुपये है। 

2. उमाशंकर सिंह (बहुजन समाज पार्टी) : बसपा के टिकट पर बलिया की रसड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे उमाशंकर सिंह कर्जदार प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उमाशंकर पर कुल 13 करोड़ रुपये का कर्ज है। इनमें 53 लाख रुपये का कर्ज विवादित है। उमाशंकर ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

3. बसंत चौधरी (कांग्रेस) : बस्ती की रुधौली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत चौधरी सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे उम्मीदवारों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। बसंत के पास 17 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि आठ करोड़ रुपये का कर्ज है।

4. डॉ. संजय कुमार (समाजवादी पार्टी) : गोरखपुर की बासगांव सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार पर छह करोड़ रुपये का कर्ज है। संजय ने अपने हलफनामे में बताया है कि इनमें से चार लाख रुपये का कर्ज विवादित है। संजय की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपये की है। 
5. डॉ. मोहम्मद सरफराज अंसारी (निर्दलीय) : सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद सरफराज अंसारी भी कर्ज में डूबे हुए हैं। सरफराज पर कुल पांच करोड़ रुपये का कर्ज है। सरफराज ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 3.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

6. असीम कुमार (भारतीय जनता पार्टी) : कुशीनगर की तमकुही राज सीट से भाजपा के प्रत्याशी असीम कुमार पर कुल पांच करोड़ रुपये का कर्ज है। असीम के पास 27 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

7. राजेंद्र प्रसाद चौधरी (समाजवादी पार्टी) : बस्ती की रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी भी कर्ज में डूबे हुए हैं। राजेंद्र पर कुल चार करोड़ रुपये का कर्ज है। अपने हलफनामे में राजेंद्र ने बताया है कि उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

8. अशोक कुमार (बहुजन समाज पार्टी) : बस्ती की रुधौली विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार भी कर्ज में डूबे हैं। अशोक ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन पर कुल चार करोड़ रुपये का कर्ज है। अशोक के पास कुल नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

9. अजय कुमार सिंह (निर्दलीय) : गोरखपुर की चौरा-चौरी सीट से चुनाव लड़ रहे अजय कुमार सिंह पर तीन करोड़ रुपये का कर्ज है। अजय के पास कुल 48 करोड़ रुपये की सपत्ति है। 

10. हसीब खान (समाजवादी पार्टी) : बलरामपुर की उतरौला सीट से चुनाव लड़ रहे हसीब खान भी कर्ज में डूबे हुए हैं। हसीब पर तीन करोड़ रुपये का कर्ज है। अपने हलफनामे में हसीब ने बताया है कि उनके पास कुल सात करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

कितने करोड़पति उम्मीदवार?
छठे चरण में चुनाव लड़ रहे 676 प्रत्याशियों में से 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी के 94% प्रत्याशी करोड़पति के दायरे में आते हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के 81% और तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के 77% प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के 46% और आम आदमी पार्टी के 28% प्रत्याशी करोड़पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed