UP Constable Recruitment Exam Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल की दूसरी पाली की परीक्षा खत्म, जानें कैसा आया पेपर
{"_id":"66c82d6183903c3d8e05a0d4","slug":"up-constable-recruitment-exam-live-updates-all-agencies-including-stf-deployed-to-conduct-examination-safely-2024-08-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Constable Recruitment Exam Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल की दूसरी पाली की परीक्षा खत्म, जानें कैसा आया पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Aug 2024 08:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:12 PM IST
खास बातें
यूपी पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। प्रशासन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आई। कड़ी निगरानी में पहले दिन की पहली व दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न हुई। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
अभ्यार्थी
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
08:11 PM, 23-Aug-2024
आधे परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में शुक्रवार को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई। करीब आधे परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 14800 परीक्षार्थियों में से 7101 परीक्षा ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 7731 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई। एक पाली में 7400 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
08:05 PM, 23-Aug-2024
आधे परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में शुक्रवार को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई। करीब आधे परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 14800 परीक्षार्थियों में से 7101 परीक्षा ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 7731 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई। एक पाली में 7400 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
05:25 PM, 23-Aug-2024
किसी ने कठिन तो किसी ने काफी आसान बताया पेपर
वाराणसी में सिपाही भर्ती की परिक्षा शुक्रवार को दो पालियों में संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पीएसी की टुकड़ियां तैनात रहीं। अभ्यर्थियों ने अपने-अपने अनुभव को भी साझा किया। किसी को प्रश्न पत्र कठिन लगे तो किसी को काफी आसान।
05:04 PM, 23-Aug-2024
ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
1. परीक्षा के लिए जिले में तीन जोन प्रभारी, छह सेक्टर प्रभारी व नौ सहायक सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 20 निरीक्षक, 92 उप निरीक्षकों की मय पुलिस बल के ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।2. जिला मुख्यालय पर जनपदीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
3. परीक्षा केंद्रों पर 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 58 पुलिसकर्मियों को सशस्त्र नियुक्त किया गया है।
4. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिहाज से स्थानीय थाने की पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है।
04:03 PM, 23-Aug-2024
रायबरेली में ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रहा था छात्र
पुलिस भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक छात्र मोबाइल को ब्लू टुथ इअर फोन से जोड़कर परीक्षा देने के लिए केंद्र में प्रवेश कर गया। छात्र आराम से ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा में नकल कर रहा था। इस पर केंद्र व्यवस्थापक की टीम ने उसे पकड़ लिया। परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र निवासी उपमेंद्र सिंह पुत्र मोतीलाल सिंह अनुक्रमांक संख्या 4943762 अपने मोबाइल 7060030488 के जरिए नकल कर रहा था। नकलची पर जब केंद्र व्यवस्थापक की नजर पड़ी तो मामले का खुलासा हुआ।
शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र निवासी उपमेंद्र सिंह पुत्र मोतीलाल सिंह अनुक्रमांक संख्या 4943762 अपने मोबाइल 7060030488 के जरिए नकल कर रहा था। नकलची पर जब केंद्र व्यवस्थापक की नजर पड़ी तो मामले का खुलासा हुआ।
03:51 PM, 23-Aug-2024
सघन चैकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की मिली अनुमति
परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले पुलिस महिला कांस्टेबल व पुरुष कांस्टेबल द्वारा छात्र-छात्राओं की सघन चैकिंग करने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। पुलिस द्वारा यह भी चेतावनी दी जा रही है कि परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं केवल तीन ही चीज परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं एक आधार कार्ड, पैन और अपना एडमिट कार्ड। युवको के हाथ में बंधी राखियां, कलावे, ब्रासलेट आदि भी खुलवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 23-Aug-2024
परीक्षा को संपन्न कराने में जुटी पूरी यूपी पुलिस
केंद्र का जायजा लेकर निकले डीजीपी ने कहा कि पूरी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लगी है। किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा गड़बड़ी में लिप्त होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ और इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियां परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में जुटी हैं।03:33 PM, 23-Aug-2024
दूसरी पाली की परीक्षा शुरू
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली की शुरू हो गई है। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिख रहे हैं।02:30 PM, 23-Aug-2024
परीक्षार्थियों ने बताया कैसा आया पेपर
हरदोई से लखनऊ परीक्षा देने आईं काजल पांडेय ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार गणित और हिंदी सामान्य थी जबकि जनरल स्टडीज और रीजनिंग थोड़ी कठिन थी। औरैया से लखनऊ परीक्षा देने आये शिवम कुशवाहा ने बताया कि जीके के सवाल कठिन थे। जिसने भी रेगुलर पढ़ाई नहीं की होगी उसको बहुत ज्यादा दिक्कत हुई होगी। शिवम ने गणित के भी कुछ सवाल कठिन बताए।
02:09 PM, 23-Aug-2024