फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up conductor job

यूपी में परिवहन निगम के 910 प्रशिक्षु बनेंगे कंडक्टर

Tue, 23 Jul 2013 08:55 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
up conductor job

उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम ने संविदा कंडक्टर के रूप में कार्यरत प्रशिक्षुओं (अप्रेंटिस धारकों) को चयन समिति के माध्यम से 910 पदों पर नियमित रूप से भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कंडक्टर के पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर पर चयन समिति बन चुकी है। अब प्रशिक्षुओं को बुलावा पत्र भेजने की तैयारी चल रही है। गाजियाबाद में 31 व गौतमबुद्धनगर में 37 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस आशय के आदेश का सर्कुुलर प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजा है। इस सर्कुलर के साथ में उसके परिक्षेत्र में प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि चयन समिति के माध्यम से प्रशिक्षुओं के आरक्षित रिक्त पदों पर अति शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए। इस आदेश के अनुपालन में अधिकतर परिक्षेत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर पर पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन हो चुका है।


क्षेत्रीय प्रबंधक चयन समिति के अध्यक्ष हैं जबकि सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) सहित अन्य अधिकारियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed