फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017

यूपी में फिर योगी राज? : सभी एग्जिट पोल में भाजपा सरकार का दावा, जानिए 2012 और 2017 के सर्वे कितने सही साबित हुए थे?

Tue, 08 Mar 2022 11:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान पूरा हो गया। अब सबकी नजर 10 मार्च पर है, जब मतगणना होगी और फिर प्रत्याशियों के जीत-हार का एलान होगा। हालांकि, इससे पहले अलग-अलग चैनलों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए। 

विज्ञापन
UP Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की कमान किसके हाथ होगी, ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन रविवार को अलग-अलग मीडिया चैनलों और एजेंसियों ने सूबे में फिर से योगी राज लौटने का दावा कर दिया। मतलब ज्यादातर एग्जिट पोल में कहा गया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 2017 के मुकाबले इस बार सीटों का फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल के दावे कितने सही हैं ये तो दस मार्च को मालूम चलेगा, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2012 और फिर 2017 में क्या-क्या दावे किए गए थे? नतीजे क्या निकले? 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले जान लीजए, इस बार के एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए?

UP Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. जी न्यूज डिजाइन बॉक्स : भाजपा फिर बना सकती है सरकार
इस सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को 223 से 248 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 138 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा के खाते में पांच से 11, कांग्रेस को चार से नौ और अन्य के खाते में तीन से पांच सीटें जा सकती हैं। 

2. इंडिया टुडे एक्सिस : भाजपा फिर से बनाएगी सरकार, बसपा सिमटी
इंडिया टुडे एक्सिस ने सर्वे में दावा किया है कि इस बार भाजपा को 288 से 326 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी के खाते में 71 से 101 सीटें जा सकती हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बहुजन समाज पार्टी को होते हुए दिखाई दे रहा है। बसपा को तीन से नौ और कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में दो से तीन सीटें जा सकती हैं। 

3. एबीपी सी वोटर :  भाजपा को पूर्ण बहुमत, लेकिन कई सीटों का नुकसार
एबीपी सी वोटर के सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन के खाते में 132 से 148 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 13 से 21 और कांग्रेस को चार से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। 

4. न्यूज 24 चाणक्य : भाजपा को तीन सौ के करीब सीटें मिल सकती हैं
इस सर्वे में भी भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है। आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 294, समाजवादी गठबंधन को 105 सीटें मिल सकती हैं। बसपा दो सीटों तक सिमट रही है, वहीं कांग्रेस और अन्य के खाते में एक-एक सीट जा सकती है। 

5. टाइम्स नाउ वीटो : भाजपा को 225, सपा को 151 सीटें मिलेंगी
टाइम्स के सर्वे में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा को 225 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 151 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 14, कांग्रेस को नौ और अन्य के खाते में चार सीटें जा सकती हैं। 

6. रिपब्लिक मैट्रीज : योगी पर भरोसा, अखिलेश रह गए पीछे
रिपब्लिक मैट्रीज के सर्वे में भी दावा किया गया है कि जनता ने फिर से योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है। भाजपा को इस बार 262 से 277 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन के खाते में 119 से 134 सीटें जा सकती हैं। बसपा को सात से 15, कांग्रेस को तीन से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। 

7. टीवी-9 भारतवर्ष : योगी राज फिर लौटेगा, सपा भी मजबूत
टीवी-9 भारतवर्ष के सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को यूपी में 211 से 225 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार की तुलना में भाजपा को करीब 100 सीटों का नुकसान हो रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 146 से 160, बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को चार से छह सीटें मिल सकती हैं। 

8. रिपब्लिक - P MarQ : भाजपा बना सकती है सरकार, अखिलेश को 140 सीटें
रिपब्लिक के सर्वे के मुताबिक, यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। दावा किया गया है कि भाजपा को 240 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 140 सीटें मिल सकती हैं। बसपा के खाते में 17 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। 

9. इंडिया न्यूज जन की बात : भाजपा बनाएगी सरकार, सपा को भी फायदा
इंडिया न्यूज के सर्वे के मुताबिक भी यूपी में भाजपा की सरकार लौट रही है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, यहां भाजपा के खाते में 222 से 260 सीटें जा सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 135 से 165, बसपा को चार से नौ, कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में तीन से चार सीटें जा सकती हैं। 

10. इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो : भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर
एकमात्र इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो ने भाजपा और समाजवादी पार्टी में जोरदार टक्कर होने की बात कही है। इस सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को 180 से 220 सीटें मिल सकती हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में भी 168 से 208 सीटें जा सकती हैं। मतलब मुकाबला कड़ा होने वाला है। बसपा को दो से 12, कांग्रेस को दो से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं। 

11. इंडिया टीवी सीएनएक्स : भाजपा के खाते में 240 से 250 सीटें
इंडिया टीवी सीएनएक्स ने भी दावा किया है कि भाजपा को 240 से 250 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 140 से 150, बसपा को छह से 12 और कांग्रेस को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान है। 

2012 में क्या हुआ था ? 

UP Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
2012 का यूपी चुनाव भी काफी चर्चित था। तब एक लाइन से सभी एग्जिट पोल में दावे किए गए थे कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार चली जाएगी और सपा की सरकार आ सकती है। स्टार न्यूज नेल्सन ने बसपा को 83 और सपा को 183 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

वहीं, सीएनएन-आईबीएन ने बसपा को 65 से 70 और सपा को 232 से 250 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। आज तक ने दावा किया था कि बसपा को 88 से 98 और सपा को 195 से 210 सीटें मिल सकती हैं। नतीजे सामने आए तो हर कोई हैरान रह गया। समाजवादी पार्टी ने 224 सीटों पर जीत हासिल की थी। बसपा को 80 सीटें मिलीं थीं। भाजपा के खाते में 47 और कांग्रेस-आरएलडी गठबंधन ने 37 सीटें जीतीं थीं। 
                                                                       
एजेंसी   बसपा सपा भाजपा कांग्रेस-आरएलडी अन्य 
स्टार न्यूज-नेल्सन 83 183 71 51 11
सीएनएन-आईबीएन 65-70 232-250 28-38  36-44 11-23
आज तक 88-98 195-210 50-56 38-42 20


                                                               
                                                                            

2017 के एग्जिट पोल में क्या हुआ था?

UP Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूपी में पिछली बार भी यानी 2017 में भी सात चरणों में चुनाव हुए थे। यूपी में 403 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 202 है। टुडे चाणक्य और एक्सिस ने अपने पोल में बताया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आएगी। वीएमआर के पोल में बहुमत के काफी करीब भाजपा को बताया गया था, जबकि सी वोटर्स, इंडिया टीवी फोरकास्ट, एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने बहुमत से काफी दूर बताया था। नतीजे इसके उलट हुए। भाजपा को इन सभी एग्जिट पोल से काफी ज्यादा सीटें मिलीं।   
जब नतीजे आए तो एक भी एग्जिट पोल सही साबित नहीं हुआ। भाजपा गठबंधन को एक्सिस के सर्वे में अधिकतम 279 सीटें मिली थीं। लेकिन, नतीजों में भाजपा गठबंधन 325 सीटों पर विजयी रहा। अकेले भाजपा ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की। सपा को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस को केवल सात सीटें मिलीं। 
 
एजेंसी भाजपा+ सपा+ बसपा+ अन्य
इंडिया टीवी सी वोटर्स 155-167 135-147 81-93 08-20
इंडिया न्यूज एमआरसी 185 120 90 08
टाइम्स नाउ वीएमआर 190-210 110-130 54-74 19
एबीपी न्यूज-सीएसडीएस 164-176 156-169 60-72 02-06
इंडिया टुडे एक्सिस 251-279 88-112 28-42 06-16
न्यूज 24 चाणक्य 285 88 27 03
औसत 228 144 67 08

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव कहते हैं, 'एग्जिट पोल पर एकदम भरोसा करना ठीक नहीं है। हाल ही में बिहार, पश्चिम बंगाल के नतीजें सबके सामने हैं। ऐसे में पोल के नतीजों और असली नतीजों में अंतर हो सकता है।' 

प्रो. अजय सिंह बताते हैं कि कई बार पोल बिल्कुल गलत साबित होते हैं तो कई बार नतीजे आस-पास ही आते हैं। ऐसा तब होता है जब ज्यादा सैंपल लिए जाते हैं। ज्यादा सैंपल लिए जाने पर पोल के सही होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में सर्वे की टीम नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते इन पोल्स पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed