{"_id":"bda190b2-d512-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-bsp-distt-head-s-home-raid-on-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा के जिलाध्यक्ष समेत कई घरों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा के जिलाध्यक्ष समेत कई घरों पर छापे
रामपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा जिला अध्यक्ष रविंदर रवि समेत कई घरों पर बिजली विभाग का छापा पड़ा। बिजली उपकरण और कनेक्शन की जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान कहीं डिमांड से अतिरिक्त उपभोग मिला तो कहीं मीटर घर के अंदर पाए गए।
बिजली विभाग अवैध रूप से चलायी जा रही बिजली के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। विभाग के एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई जगह छापामारी की।
बसपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि के घर भी अचानक पहुंच, बिजली की जांच की गई। कनेक्शन और उपकरण की जांच हुई। इस दौरान मीटर घर के अंदर होन के चलते, उसे बाहर लगाया गया।
मनोज कुमार ने बताया कि सतूने संग नई बस्ती में साजिद लाला के घर भी अतिरिक्त उपभोग मिला। यही हाल लल्लन खां के घर भी था।
एसडीओ ने बताया कि इन दोनों से अतिरिक्त उपभोग करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। आवास विकास के ही महेश के घर भी छापामारी की गई, जहां सब कुछ ठीक मिला।
एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिन घरों में अतिरिक्त लोड मिला है। उनका कनेक्शन में भी अतिरिक्त भार किया जाएगा साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।