{"_id":"81ab092df35e700ad293e5d80ee0848b","slug":"up-board-online-registration-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: ऑनलाइन पंजीकरण का काम पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: ऑनलाइन पंजीकरण का काम पूरा
Updated Wed, 02 Oct 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों के लिए पहली बार शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन
फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद इस बार शासन ने बोर्ड को नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों का एक अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा था।
एक अक्तूबर रात 12 बजे तक पंजीकरण के लिए बोर्ड की वेबसाइट खुली रही।
यूपी बोर्ड की ओर से 2015 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तारीख एक अक्तूबर थी। इस समय नौवीं और ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रहे छात्र 2015 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
जानकारों की मानें तो ऑनलाइन पंजीकरण से फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में स्कूलों ने फर्जी आंकड़े प्रस्तुत कर पंजीकरण में मनमानी का प्रयास किया लेकिन इस बार बोर्ड की सक्रियता के चलते स्कूल पंजीकरण में गलत आंकड़ा नहीं प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में फर्जी आंकड़ा पेश करके विद्यालयों ने मनमानी की कोशिश की
लेकिन बच्चों का आंकड़ा नहीं होने से अंतिम समय में पंजीकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया जाएगा।