{"_id":"a3ba081c2bb3c1b3e825843c9d9c6a8a","slug":"up-board-examination-challange-for-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान भरोसे UP बोर्ड, ऐसे होगी परीक्षा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान भरोसे UP बोर्ड, ऐसे होगी परीक्षा?
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Dec 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2014 की परीक्षा की तैयारी पिछड़ रही है। शासन द्वारा तय समय सीमा में बोर्ड अभी तक परीक्षा केन्द्रों का चयन तक नहीं कर सका है।
विज्ञापन
प्रदेश में जिला समितियों की ओर से मनमानी तरीके से केन्द्रों का निर्धारण किए जाने के बाद मंडलीय समितियों ने इन केन्द्रों के बारे में फैसला देने से हाथ खड़ा कर दिया है। अलबत्ता शासन की ओर से बोर्ड के सभी अधिकारियों को बदल दिए जाने के बाद यूपी बोर्ड मुख्यालय के कामकाज में तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर अभी तक केन्द्रों के बारे में फैसला नहीं होने से परीक्षा को लेकर अन्य तैयारी पिछड़ रही है। बोर्ड द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण करने के बाद प्रश्नपत्र, कापियों की छपाई और परीक्षा तिथि को अंतिम रूप दिया जाना है।
विज्ञापन
बोर्ड मुख्यालय में सचिव शकुंतला यादव के साथ अपर सचिव प्रशासन कामता राम पाल के हाल ही में ज्वाइन करने के कारण परीक्षा से जुड़ी तैयारी प्रभावित हो रही है। इन दोनों अधिकारियों के पास बोर्ड परीक्षा से जुड़ा अनुभव भी नहीं होना एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में अपर सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल के बीमार होने के कारण उनकी जिम्मेदारी यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन कामता राम पाल देख रहे हैं।
डॉ.मुकेश अग्रवाल के बीमार होने के कारण उनकी ओर से क्षेत्रीय कार्यालय में किए गए सुधार ठप पड़ गए हैं। बोर्ड के कर्मचारी एक बार फिर से मनमानी पर उतर आए हैं। अपर सचिव के बीमार और उप सचिव पीके शर्मा के निलंबन एवं एक दूसरी उप सचिव के अवकाश ग्रहण कर लेने के बाद कोई नियमित अधिकारी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में नहीं बचा है।
ऐसे में परीक्षा केन्द्रों से जुड़े काम की निगरानी में देरी हो रही है। परीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों के नाम पर फैसला नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में समय पर परीक्षा हो पाएगी इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।