UP Big News: श्रावस्ती में दो डबल डेकर बसें टकराईं, मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश की मौत, पढ़ें आज की बढ़ी खबरें
हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास शनिवार की सुबह लगभग सात बजे कोहरे के चलते दो डबल डेकर बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। वहीं, मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की मौत हो गई। आइए, यहां पर शनिवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास शनिवार की सुबह लगभग सात बजे कोहरे के चलते दो डबल डेकर बसें आपस में टकरा गईं, हादसे में दोनों बसों के चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। उधर, मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव खाईखड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा, नववर्ष पर मथुरा में राधारानी के दर्शनों को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कस्बे में रूट प्लान लागू कर दिया है। यहां पढ़ें यूपी की आज की बड़ी खबरें-
Shravasti: कोहरे में टकराईं दो डबल डेकर बसें, 10 घायल
बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास शनिवार की सुबह लगभग सात बजे कोहरे के चलते दो डबल डेकर बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बसों के चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां दो चालक व एक यात्री की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, मामूली रूप से चोटिल सात यात्रियों को इलाज के बाद दूसरी बस से उनके घर नेपाल भेजवाया गया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
गैंगस्टर विनय त्यागी की अस्पताल में मौत
पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव खाईखड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी पर रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान बुधवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं हैं। वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए थे। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
नववर्ष पर राधारानी के धाम आने वाले भक्त ध्यान दें... बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था
नववर्ष पर राधारानी के दर्शनों को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कस्बे में रूट प्लान लागू कर दिया है। जाम से राहत और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था आज से प्रभावी होकर पांच जनवरी तक लागू रहेगी। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
31 दिसंबर तक राम मंदिर के विशिष्ट और सुगम दर्शन के सभी पास फुल
यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन को श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने इसकी जानकारी दी। बताया कि भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालु आ रहे हैं। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
यूपी में भीषण शीतलहर, 22 जिलों में कोहरे व अधिक सर्दी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। चुभती ठंड और ठिठुराने वाली पछुआ हवाओं से प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है। शुक्रवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं गलन भरी पछुआ हवाओं से पूर्वांचल और तराई के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान भारी गिरावट आई और शीत दिवस के हालात रहे। वहीं रात में भी कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-