UP Big News: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मुकदमे पर सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट के रिहा करने वाले आदेश पर रोक लगा दी गई है। उधर, आईआईटी कानपुर में राजस्थान के अजमेर के रहने वाले छात्र जय सिंह मीना ने फंदा लगाकर जान दे दी। आइए, यहां पर सोमवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मुकदमे पर सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट के रिहा करने वाले आदेश पर रोक लगा दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर बड़ा स्टेडियम बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ सरकार हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनवाएगी। इसके अलावा, आईआईटी कानपुर में राजस्थान के अजमेर के रहने वाले छात्र जय सिंह मीना ने फंदा लगाकर जान दे दी। यहां पढ़ें यूपी की आज की बड़ी खबरें-
दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट में आज उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मुकदमे पर सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत की पीठ ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगाई जाती है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ में सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की अपील की। पीठ ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी क्योंकि इस मुकदमे पर विचार करना आवश्यक है। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि कि उच्च न्यायालय के 23 दिसंबर के आदेश के आधार पर सेंगर को हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
सीएम योगी बोले- हर मंडल मुख्यालय पर बनाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर बड़ा स्टेडियम बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ सरकार हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
सॉरी एवरी वन... लिखकर आईआईटी स्टूडेंट ने किया सुसाइड
सॉरी एवरी वन... लिखकर आईआईटी स्टूडेंट ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। राजस्थान के अजमेर का रहने वाला छात्र बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग में अंतिम वर्ष में था। उसका शव हॉस्टल के रूम में पाइप से चादर के कपड़े के सहारे लटका मिला। परिजनों के लगातार फोन करने के बाद फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसके दोस्त से बात की। तब आईआईटी प्रशासन को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
बदायूं में तेरहवीं भोज में बने रायते का मामला पहुंचा लखनऊ
बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव पिपरौल में रेबीज पीड़ित भैंस के दूध का दही बनाकर तेरहवीं भोज में बने रायते का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। पिपरौल के हालात और ग्रामीणों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट के जवाब में हालात सामान्य होने का दावा किया गया है, फिर भी तीसरे दिन कई महिला-पुरुष और बच्चे अस्पताल पहुंचे। 120 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
काशी में गंगा की लहरों के बीच असद ने अपनाया सनातन धर्म
मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला असद खान अब अथर्व त्यागी बन गया। उसने काशी पहुंचकर सनातन धर्म में घर वापसी की है। बीच गंगा में नाव पर 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से शुद्धिकरण और पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद गौरी गणेश पूजन कराया गया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-